लखनऊ :
युवक ने दूसरी मंजिल मकान से लगाई छलांग,हुई दर्दनाक मौत।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली तालकटोरा इलाके बादशाह खेड़ा आलमनगर मे एक युवक ने मकान के दूसरी मंजिल से छलांग लगा दिया. नीच गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। गिरने की आवाज सुनकर कालोनी वासी पहुचे और घटना की सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्रवाई मे जुट गई। प्रथम दृष्टया परिवारिक कलह सामने आ रहा है।
विस्तार :
पुलिस कू अनुसार शुक्रवार को ठाकुर प्रसाद निवासी बादशाह खेड़ा, आलमनगर, थाना तालकटोरा पुलिस कै सूचना दी उनके पुत्र अमित लोधी, उम्र लगभग 35 वर्ष, द्वारा दिनांक 12.06.2026 को समय करीब 03:00 बजे रात्रि में अपने मकान की दूसरी मंजिल की छत से कूद जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते थाना तालकटोरा पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को घटनास्थल पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही संपन्न की गई तत्पश्चात शव को सील-मोहर कर पोस्टमार्टम परीक्षण हेतु मर्चरी, केजीएमयू, लखनऊ भेजा जा रहा है।
प्रथम दृष्टया प्राप्त तथ्यों के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तथापि मृत्यु के वास्तविक कारणों का निर्धारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
