बुधवार, 3 जून 2026

लखनऊ : बहन से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को सगे भाईयो ने पीटा।||Lucknow: A young man accused of molesting his sister was beaten by his own brothers.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बहन से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को सगे भाईयो ने पीटा।
दो टूक : छात्रा का आरोप युवक ने कालेज छोड़ने के बहाने मोहनलालगंज के एक जगंल में ले जाकर छेड़छाड की थी,दोनो पक्षो ने कार्यवाही के लिये पुलिस को दी तहरीर है।
विस्तार :
लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा मोहनलालगंज के एक निजी आईटीआई कालेज में पढती है.छात्रा ने बताया बीते मगंलवार को उसका भाई उसे बाइक से कालेज छोड़ने जा रहा था इस दौरान पड़ोस के मगटईया गांव में मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक सूरज साहू ने भाई से कहा मै मोहनलालगंज जा रहा हू तुम्हारी बहन को छोड़ दूंगा।परिचित होने के चलते भाई ने बहन को युवक सूरज के साथ बाइक से भेज दिया‌।छात्रा का आरोप है युवक उसे मोहनलालगंज के कालेज में छोड़ने की बजाय दूसरे रास्ते से बाइक से डेहवा जगंल में लेकर पहुंचा ओर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा उसके चिल्लाने पर युवक डर गया ओर छात्रा को बाइक से मोहनलालगंज कस्बे में लाकर छोड़ कर चला गया।जिसके बाद छात्रा ने कालेज पहुंचकर अपने पिता को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी‌।जिसके बाद भाईयो के साथ मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर छात्रा ने पुलिस को आरोपी पर कार्यवाही के लिये तहरीर दी।जिसके बाद भाई अपनी बहन को लेकर घर छोड़ने के बाद देर शाम आरोपी युवक सूरज साहू की दुकान पर जा धमके ओर उसको बाहर बुलाकर बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया।घायल युवक को परिजन इलाज के लिये सीएचसी मोहनलालगंज लेकर गये।जहां मौजूद डाक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।घायल युवक ने आरोपी भाईयो पर कार्यवाही के लिये निगोहां थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।एसीपी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाये हुये मोहनलालगंज व घायल युवक ने निगोहां थाने में मारपीट का आरोप लगाते हुये तहरीर दी है।दोनो पक्षो के आरोपो की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।