शनिवार, 6 जून 2026

लखनऊ : लोहिया अस्पताल में महिला से मारपीट हुई बेहोश,वीडियो इण्टरनेट पर वायरल, पुलिस ने शुरु की जांच।||Lucknow: A woman was beaten and rendered unconscious at Lohia Hospital; the video went viral on the internet; police launched an investigation.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
लोहिया अस्पताल में महिला से मारपीट हुई बेहोश,वीडियो इण्टरनेट पर वायरल,  पुलिस ने शुरु की जांच।
दो टूक :राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों की कथित गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में एक महिला के साथ सुरक्षा कर्मियों ने मारपीट की। आरोप है कि महिला को इस कदर पीटा गया कि वह जमीन पर गिर गई। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। पुलिस एक्शन मे आयी महिला को भर्ती कराया मामले की जांच शुरु कर दी। प्रथम दृष्टया दो महिलाओं मे पर्चा बनवाने को लेकर आपसी मारपीट पुलिस बता रही है।
विस्तार
पुलिस के अनुसार थाना विभूतिखण्ड क्षेत्र आरएमएल अस्पताल की ओल्ड ओपीडी में शुक्रवार को दो महिलाओं के बीच विवाद एवं मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
             जांच में ज्ञात हुआ कि ओपीडी पर्चा काउंटर पर लाइन में लगने को लेकर रीना सिंह निवासी जनपद बाराबंकी एवं एक अन्य महिला के मध्य विवाद हुआ था। मौके पर मौजूद पुलिस एवं महिला सुरक्षा कर्मियों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु रीना सिंह द्वारा लगातार विवादपूर्ण व्यवहार करते हुए *वह अस्पताल परिसर से बाहर सड़क पर चली गई तथा स्वयं को अस्वस्थ प्रदर्शित करने लगी अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था प्रभावित की जा रही थी। पुलिस द्वारा अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया गया, जिसमें रीना सिंह द्वारा दूसरी महिला से वाद-विवाद एवं मारपीट किए जाने के तथ्य प्रकाश में आए हैं। सीसीटीवी फुटेज व मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी करने पर अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों द्वारा महिला के साथ मारपीट किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाकर्मियों द्वारा महिला से मारपीट की घटना पूरी तरह से असत्य व निराधार है।
शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु रीना सिंह के विरुद्ध धारा 170/120/135 बीएनएसएस* के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही की गई है तथा उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
(सोशलमीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि दो टूक मीडिया नही करता है)
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ---