लखनऊ :
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर UPSRT परिसर मे हुआ वृक्षारोपण।
दो टूक : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह जी, अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा जी एवं वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह जी सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
निगम द्वारा स्वच्छ, हरित एवं सतत परिवहन व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण तथा जन-जागरूकता के संवर्धन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
आइए, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।
