लखनऊ :
दबंगों पर जबरन मिट्टी खनन करने का विरोध पर फायरिंग का महिला ने लगाया आरोप।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके के डलौना में एक विधवा महिला ने बुधवार शाम एसीपी गोंसाईगंज को तहरीर दी। पीड़िता ने गांव के कुछ लोगों पर उसकी कृषि भूमि से अवैध रूप से मिट्टी खनन कराने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर दबंगों ने हवाई फायरिंग कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र डलौना गॉव मे मिट्टी खनन माफिया के द्वारा जबरन मिट्टी खनन करने का मामला सामने आया है । विधवा महिला ने एसीपी गोंसाईगंज के यहाँ शिकायत की तो पीजीआई पुलिस एक्शन में आते हुए कार्रवाई की है।
डलौना गांव निवासी रामेश्वरी ने बताया ने बताया कि उनकी कृषि भूमि पर कुछ लोग जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई कर डंपरों के जरिए उसे बेच रहे थे। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे इसकी जानकारी मिलने पर वह परिजनों और पड़ोसियों संग मौके पर पहुंची देखा कि दबंग जेसीबी और डंपर लगाकर जबरन उसके खेत की मिट्टी निकाल रहे थे जिसका विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी। जिसकी शिकायत पुलिस से किया पुलिस ने एक डंपर सीज कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
