गुरुवार, 4 जून 2026

लखनऊ : डिलीवरी बॉय की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।||Lucknow: Delivery boy's wife commits suicide by hanging herself.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
डिलीवरी बॉय की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्र में एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, डियुटी से घर पहुचे पति को घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार ':
पुलिस के अनुसार दिनांक 04.06.2026 को रात्रि लगभग 01:30 बजे थाना चिनहट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कंचनपुर मटियारी क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर आशुतोष तिवारी पुत्र शिवानंद तिवारी निवासी कंचनपुर मटियारी, थाना चिनहट, लखनऊ द्वारा बताया गया कि वह निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का कार्य करता है। रात्रि लगभग 01:00 बजे घर पहुंचने पर उसने अपनी पत्नी मोनिका मिश्रा (उम्र लगभग 23 वर्ष) को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ देखा। इसके बाद उसने तत्काल उसे नीचे उतारकर बरामदे में रखा तथा घटना की सूचना पुलिस एवं परिजनों को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा मृत्यु के कारणों के संबंध में जांच की जा रही है।