शुक्रवार, 26 जून 2026

लखनऊ : फर्जी किसान बनकर महिला को प्लाट की रजिस्ट्री करने के तीन प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार,भेजा जेल।||Lucknow: Three accused of registering a plot for a woman by posing as fake farmers have been arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
फर्जी किसान बनकर महिला को प्लाट की रजिस्ट्री करने के तीन प्रापर्टी  डीलर गिरफ्तार,भेजा गए जेल।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज पुलिस टीम ने फर्जी बैनामा कर धोखधड़ी करने तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार तीन आपस मे मिलकर योजना बद्ध तरीके से कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री कर गठी करने का काम करने का आरोप है‌
विस्तार :
मोहनलालगंज प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़िता अनीता सिंह निवासी जानकीपुरम विस्तार,लखनऊ ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये मोहनलालगंज तहसील के सलेमपुर गांव में गांटा स०-3116 में 2500वर्गफुट प्लाट का सौदा 9 लाख 91हजार रूपये में प्लाटिंग करने वाली कम्पनी वी-वन इंफ्रा टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विपिन तिवारी निवासी असंल थाना सुशांत गोल्फ सिटी,लखनऊ से तय हुआ। जिसके बाद 21जनवरी2022 को निदेशन ने अपने साथियो संग मिलकर पूरा पैसा लेकर प्लाट की रजिस्ट्री कर दी। जिसके बाद प्लाट पर कब्जा लेने व निर्माण कराने पहुंची तो पता चला निदेशक विपिन तिवारी ने फर्जी किसान खड़ा कर जमीन रजिस्ट्री कर उसका लाखो रूपये हड़प लिया।
पीड़िता की तहरीर पर जांच के बाद डीसीपी के आदेश पर आरोपी निदेशक विपिन समेत उसके दो अन्य सहयोगियो के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गयी। शुक्रवार को उपनिरीक्षक आशीष कुमार व उपनिरीक्षक सौरभ सिंह ने पुलिस टीम के साथ जालसाजो के घरो पर छापेमारी कर आरोपी निदेशक विपिन तिवारी व उसके सहयोगी विपिन तिवारी व रिंकू राजपूत निवासी जानकीपुरम विस्तार,लखनऊ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से तीनो को जेल भेज दिया गया।