शनिवार, 13 जून 2026

लखनऊ : रेस्टोरेंट मे विवाद के बाद फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।||Lucknow: Three accused arrested for spreading terror by firing after a dispute in a restaurant.||

शेयर करें:
 लखनऊ :                                           रेस्टोरेंट मे विवाद के बाद फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके के एक रेस्टोरेंट मे चल रही जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए विवाद मे दबंगों ने जानलेवा फायरिंग कर दहशतगर्दी फैलाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुची पहुची ने घटना की छानबीन करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी और शनिवार को तीन आरोपियों धरदवोचा। बाउन्सर से विवाद आरोपियों फायरिंग की थी।
विस्तार
थाना सुशांत गोल्फ सिटी इस्पेक्टर राजीव  रंजन उपाध्याय के अनुसार बीते शुक्रवार 12 जून की रात सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्र
जन्नत बार एंड रेस्टोरेंट में  ड्ब्बू सिंह का जन्मदिन मनाने हेतु कुछ युवक वाहन संख्या UP32NR3546 महिंद्रा XUV300 से आए थे। पार्टी के दौरान नशे की हालत में सौरभ सिंह चौहान व उसके साथी बार-बार डांस करने के लिए डी0जे0 कंसोल पर चढ़ रहे थे। बाउंसर द्वारा मना करने पर गाली-गलौज की गई। बाउंसर द्वारा सभी को क्लब के बाहर निकालने पर गेट पर हाथापाई हुई। इसी दौरान सौरभ सिंह चौहान ने दौड़कर अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो UP32QK6865 से असलहा निकालकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया और मौके से फरार हो गया। बाउन्सर दिलीप कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी जगनपुर, थाना रुरा, जिला कानपुर देहात द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी में मु0अ0सं0-370/2026 धारा 191(2)/352/315(2)/109(1)/351(3)/34 BNS बनाम सौरभ सिंह चौहान व अमन यादव, विनायक यादव, सुधांशु यादव व 02 अन्य अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। और पुलिस ने घटना की छानबीन के उपरांत संलिप्त अमन यादव , विनायक यादव व सुधांशु यादव को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया और घटना में प्रयुक्त वाहन महिंद्रा XUV300 संख्या UP32NR3546 को सीज किया गया। मुख्य आरोपी सौरभ सिंह चौहान व अन्य फरार चल रहे है जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमे दबिश दी जा रही है ।