शनिवार, 13 जून 2026

गोण्डा : विधवा का सहारा बनी भारतीय स्टेट बैंक की योजना,40 लखा का दुर्घटना का बीमा राशि का दिया चेक।||Gonda: A State Bank of India scheme became a support for a widow, providing a cheque for an accident insurance amount of 40 lakh rupees.||

शेयर करें:
गोण्डा : 
विधवा का सहारा बनी भारतीय स्टेट बैंक की योजना,40 लखा का दुर्घटना का बीमा राशि का दिया चेक।
दो टूक : भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री जय प्रकाश ओझा ने मृतक फ़ैज़ मोहम्मद की पत्नी शीबा बानो को 40 लाख रूपए की  दुर्घटना बीमा राशि का चेक दिनांक 11/06/2026 को सौंपा ।
विस्तार:
गोंडा - भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक बीमा योजना ने एक विधवा महिला और उनके परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान किया। बीते गुरुवार को बैंक के अधिकारियों ने मृतक ट्रक चालक फैज़ मोहम्मद के परिजनों को 40 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा।
जानकारी के अनुसार, शान पुरवा निवासी फैज़ मोहम्मद की 11 जुलाई 2025 को उन्नाव जनपद में एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। फैज़ अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए ट्रक सह चालक के रूप में कार्य करते थे। दुर्घटना के दिन वह गिट्टी से लदा ट्रक लेकर उन्नाव की ओर जा रहे थे। अजगैन थाना क्षेत्र के पास उनकी ट्रक की दूसरी ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
बताया गया कि दुर्घटना से लगभग डेढ़ माह पहले ही फैज़ मोहम्मद ने भारतीय स्टेट बैंक की कृषि वाणिज्यिक शाखा गोंडा में बचत खाता खुलवाया और बैंक कर्मचारी आकाश सागर के समझाने पर दुर्घटना बीमा भी कराया। इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 2,000 रुपये की प्रीमियम राशि जमा करनी थी। फैज़ मोहम्मद ने पहली किस्त जमा कर दी थी, लेकिन दुर्भाग्यवश उसके बाद ही हादसे में उनकी जान चली गई।
फैज़ की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी शीबा बानो, और परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। परिजनों द्वारा बैंक को घटना की जानकारी देने पर शाखा प्रबंधक विकास यादव ने बीमा दावा प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने का वादा किया।
गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक जय प्रकाश ओझा, मुख्य प्रबंधक आलोक कुमार श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक विकास यादव, उप प्रबंधक गजेंद्र प्रताप, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस प्रतिनिधि मंजीत पाल , आकाश सिंह, मोहम्मद गुफरान की उपस्थिति में 40 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक मृतक की पत्नी शीबा बानो तथा मृतक पिता अबु सहमा को सुपुर्द किया गया।
बीमा राशि प्राप्त होने के बाद मृतक की पत्नी ने भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनके परिवार को कठिन समय में बड़ी राहत मिली है। शाख़ा प्रबंधक विकास यादव ने अपने शाखा सहकर्मीयों को भी धन्यवाद किया क्यूँकि उनकी जागरूकता की वजह से ही कठिन समय में एक जरूरतमंद परिवार को बैंक द्वारा सहायता दी जा सकी ।