लखनऊ :
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक कर दीर्घायु की कामना।
दो टूक : देश के लोकसभा नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी के जन्मदिन के सुअवसर पर आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय लखनऊ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। इस मौके पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सर्वप्रथम पूर्वान्ह हनुमन्त धाम मंदिर, होटल क्लार्क अवध के पीछे, हजरतगंज, लखनऊ में राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।
इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी द्वारा अपरान्ह प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ मिलकर केट काटकर जन्मदिन की खुशियां मनायी गयीं। इस मौके पर मौजूद कांग्रेसजनों को मिष्ठान वितरित किया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मौके पर राहुल गांधी के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि हमारे जनप्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी द्वारा संविधान और लोकतंत्र को बचाने, छात्रों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे हैं। हम सभी को श्री राहुल गांधी जी के इस संघर्ष और अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। हम सभी जनविरोधी सरकार की नीतियों के खिलाफ डटकर खड़े रहेंगे। निश्चित तौर पर देश और प्रदेश में परिवर्तन होगा और आने वाला समय कांग्रेस का है।
सुन्नी वक्फ बोर्ड मस्जिद पर जुमे की नमाज के बाद डा0 आशीष दीक्षित एवं श्री अंकित सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मोहब्बत का शरबत का वितरण किया गया।
कांग्रेस पार्षद दल की नेता एवं उ0प्र0 महिला कांग्रेस मध्य जोन की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी एवं आरटीआई विभाग के चेयरमैन श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला कंाग्रेस की पदाधिकारियों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर चंदरनगर आलमबाग गुरूद्वारा पर अरदास की गयी जिसमें ओंकारनाथ सिंह एवं रंजीत सिंह आदि द्वारा गुरूद्वारे में मत्था टेककर राहुल जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गयी।
इसके साथ ही प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने मा0 राहुल गांधी जी के जन्मदिन के शुअवसर पर श्रीमद् दयानंद बाल सदन अनाथालय मोतीनगर, ऐशबाग, लखनऊमें बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया।