लखनऊ :
जमीनी विवाद में भाजपा नेता पर दबंगो ने किया जानलेवा हमला,कोतवाली मे चला आरोप प्रत्यारोप।
दो टूक : भाजपा नेता ने पिटाई कर लाइसेंसी पिस्टल व मोबाइल फोन छीनने व साथी के अपहरण का लगाया आरोप,दूसरे पक्ष ने भाजपा नेता व साथी पर फायरिंग करने व धमकाने का लगाया आरोप।
विस्तार :
लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के पदमिनखेड़ा गांव निवासी हंसराज ने बताया वो भाजपा के जिला उपाध्यक्ष है बीते शुक्रवार की दोपहर एक बजे के करीब अपने साथी कौशल मिश्रा के साथ अपनी प्लाटिंग साइड पर बैठे थे तभी तीन गाड़ियो से आये दर्जन भर से अधिक लोगो ने अपने को एसटीएफ में कार्यरत होना बता कर पास आकर मेरी आंखो व मुंह पर स्प्रे मार दिया।और जब मुझे दिखना बंद हो गया तो उक्त सभी ने जातिसूचक गालियां देते हुये कहा बहुत जमीन के काम में दखल देते हो तुमको आज जान से मार देगे। जिसके बाद लात घूसो से बुरी तरह मेरी पिटाई शुरू कर दी ओर कहा इसको गाड़ी में डालकर ले चलो ओर मार कर नहर में फेक दो। मुझे पीटता देख बचाने आये साथी कौशल मिश्रा की भी पिटाई कर दी ओर मेरी लाइसेंसी पिस्टल व 14 कारतूस व मोबाइल छीनकर मेरे साथी कौशल का भी मोबाइल छीनकर उसका अपहरण कर जबरन अपनी स्कार्पियों में डाल लिया ओर लेकर चले गये ओर गाड़ी के अंदर बुरी तरह पिटाई कर मोहनलालगंज ले जाकर छोड़ा। भाजपा नेता ने आरोप लगाया दबंगो ने भगाते समय धमकी देते हुये कहा था दोबारा जमीन के काम में दखल दिया तो जानते नही हम लोग अयोध्या पाल व कासिफ अहमद व अमित सिंह के आदमी है यदि दोबारा उलझे तो तुम्हारी हत्या कर इसी जमीन पर गाड़ देगेघ्। पीड़ित भाजपा नेता ने बताया जिसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग है। वही दूसरे पक्ष के अमित सिंह निवासी विकासनगर लखनऊ ने कासिफ द्वारा बताई गयी जमीन देखने जाने पर वहा मौजूद हंसराव उनके साथी कौशल समेत आधा दर्जन अज्ञात लोगो पर गाली गालौज करते हुये लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करने व धमकाने का आरोप लगाते हुये तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया दोनो पक्षो ने तहरीर दी है जांच कर कार्यवाही की जायेगी। घायल भाजपा नेता व साथी को मेडिकल के लिये भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक के रूम में धमकाया व मारपीट की कोशिश.।
पीड़ित कौशल मिश्रा ने बताया प्लाटिंग साइड से उसकी पिटाई कर स्कार्पियो से अगवा कर मोहनलालगंज में छोडने वाले आरोपियो ने प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय में अपने साथियो संग पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिस कर्मियो के सामने उसे धमकाते हुये मारपीट की कोशिश की। हालाकि पूरे मामले में पुलिस की सख्ती के बाद दूसरा पक्ष व उसके साथ आये लोग शांत हुये।
भाजपा नेता के भाई को वीडियो बनाने पर कोतवाली में पीटा.।
भाजपा नेता हसंराज ने बताया हमला करने वाले अमित सिंह ने अपने साथियो संग मिलकर कोतवाली में हगांमा करते हुये मारपीट की कोशिश की। इस दौरान छोटे भाई को दबंग ई का वीडियो बनाता देख हमलावरो ने कोतवाली परिसर में उसकी पिटाई कर दी।
