लखनऊ :
चार वाहनों की टक्कर में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत,दो घायल।
ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया जाम,कई थानो की पुलिस ने संभाला मोर्चा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली काकोरी क्षेत्र आयशा हॉस्पिटल
हरदोई रोड के पस शुक्रवार शाम को पहले एक रोडवेज बस और पिकप की टक्कर हुई। उनकी चपेट में बाइक और स्कूटी भी आ गई। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हुई। पिकप और बाइक चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर पहुची स्थानीय पुलिस ने घायलो अस्पताल पहुचाया।
घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने करीब ढाई घंटे सड़क जाम करके प्रदर्शन किया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर उचित मुआवजा व कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना काकोरी क्षेत्र मे दिनांक19 दिन शुक्रवार की शाम हरदोई की ओर से आ रही रोडवेज बस सं0- UP78KN0465 एवं मलिहाबाद की ओर से आ रही पिकअप संख्या UP32NN1591 के मध्य आयशा हॉस्पिटल के पास सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के दौरान दुबग्गा की ओर से आ रही स्कूटी संख्या UP32PW1306 तथा हरदोई की ओर जा रही मोटरसाइकिल संख्या UP32FE5480 भी इसकी चपेट में आ गई।
उक्त दुर्घटना में स्कूटी चालक मोहम्मद मलिक पुत्र मोबीन निवासी कटरा बाजार कस्बा व, थाना काकोरी, लखनऊ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं मोटरसाइकिल चालक धर्मेश चौरसिया पुत्र सियाराम निवासी न्यू हैदरगंज, बालागंज, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ तथा पिकअप चालक अनिल यादव पुत्र रामदेव निवासी ग्राम बीरबल, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़* गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी काकोरी भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों घायलों को बेहतर उपचार हेतु केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया। वर्तमान में दोनों घायलों का उपचार प्रचलित है।
दुर्घटना के उपरांत रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीमों द्वारा आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा शव को हरदोई रोड पर रखकर मार्ग विरोध प्रदर्शन कर दिया गया था। सूचना पर पर्याप्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी शकील अहमद एवं तहसीलदार सदर जयप्रकाश द्वारा परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाया-बुझाया गया, जिसके उपरांत यातायात सामान्य कराते हुए मार्ग को सुचारु रूप से संचालित कराया गया।मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम परीक्षण हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है। वादी मोबीन द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 203/2026 धारा 281/106(1) बीएनएस* पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण के संबंध में अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
