रविवार, 7 जून 2026

लखनऊ : रिस्ते तार-तार सगा भाई बना कसाई,छोटे को उतारा मौत घाटे,मचा कोहराम।||Lucknow: Relationships torn apart, a real brother becomes a butcher,The younger one is killed, causing chaos.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
रिस्ते तार-तार सगा भाई बना कसाई,
छोटे को उतारा मौत घाटे,मचा कोहराम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना जानकीपुरम इलाके के सेक्टर-3, जानकीपुरम विस्तार मे दो सगे भाईयो के आपसी विवाद में बडे भाई ने छोटे भाई के सिर सिलेन्डर से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। स्थिति की गम्भीरता देखते हुए परिजनों ने घायल को केजीएमयू ट्रामा मे भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने मामले जांच पड़ताल करते हुए आरोपी भाई को हिरासत मे ले लेकर अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार
पुलिस के अनुसार रविवार को थाना जानकारी पुरम् पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय जानकीपुरम क्षेत्रान्तर्गत दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई मौत हो गई है सूचना प्राप्त होने पर थाना जानकीपुरम पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची छानबीन के दौरान ज्ञात हुआ कि थाना जानकीपुरम क्षेत्रान्तर्गत निवासीअभिषेक मिश्रा पुत्र रामानन्द मिश्रा, उम्र करीब 24 वर्ष एवं उसके छोटे भाई आर्यन मिश्रा पुत्र रामानन्द मिश्रा, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी 3/805, सेक्टर-3, जानकीपुरम विस्तार, थाना जानकीपुरम, लखनऊ के मध्य किसी तात्कालिक विवाद एवं गाली-गलौज को लेकर मारपीट हो गई थी। प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार मारपीट के दौरान बड़े भाई अभिषेक मिश्रा द्वारा छोटे भाई आर्यन मिश्रा को सिलेण्डर से चोट पहुंचाई गई थी। घटना के उपरांत घायल आर्यन मिश्रा को उनके चाचा परमानन्द द्वारा उपचार हेतु ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को पुलिस कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।  घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है आरोपी अभिषेक मिश्रा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।