लखनऊ :
बंद फैक्ट्री के परिसर मे फंदे से लटकता मिला चाय दुकानदार का शव,मचा हड़कंप।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोसाईनपुरवा गांव के बाहर बंद पड़ी फैक्ट्री के परिसर में एक अधेड़ का लटकता हुआ शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त कू बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के कारणों की छानबी कर रही है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने थाना बीकेटी पर सूचना दी कि
ग्राम गोसाईनपुरवा गॉव के बाहर बंद पड़ी फैक्ट्री के परिसर में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना बीकेटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद परिजनों एवं स्थानीय व्यक्तियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार *प्रेमचन्द गोस्वामी पुत्र स्व० बैजनाथ, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी गोसाईनपुरवा मजरा देवरी रुखारा, थाना बीकेटी, लखनऊ द्वारा गांव के बाहर स्थित मुकेश जिन्दल की बंद पड़ी फैक्ट्री के परिसर में लगे आम के पेड़ पर दुपट्टे का फंदा बनाकर बीती रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक देवरी रुखारा क्रासिंग पर चाय एवं समोसे का होटल संचालित करता था।* मृतक के परिवार में 02 पुत्र एवं 01 पुत्री हैं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार *पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है तथा *पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाने की कार्रवाई प्रचलित है।अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
