रविवार, 7 जून 2026

लखनऊ : बीमा कंपनी में लाखो रुपये का हेरा-फेरी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार।||Lucknow: The accused of embezzling lakhs of rupees from an insurance company has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बीमा कंपनी में लाखो रुपये का हेरा-फेरी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाने दर्ज मामले मे फरार चल रहे आरोपी जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार पर बीमा कंपनी में 8.05 लाख रुपये की वित्तीय हेराफेरी करने का आरोप है स्टार यूनियन दाई-इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी द्वारा बीमा पॉलिसियों की गलत बिक्री कर की गई थी धोखाधड़ी।कंपनी में एसोसिएट पद पर कार्यरत रहते हुए शिकायतकर्ताओं से की गई थी आर्थिक हेराफेरी। गिरफ्तारी से  बचने के लिए आरोपी लगातार फरार चल रहा था ।• गदनखेड़ा बाईपास, उन्नाव से पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।• मु0अ0सं0 164/2025 में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी से पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता।
विस्तार
पुलिस के अनुसार मेसर्स स्टार यूनियन दाई-इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड  के अधिकृत संदीप सिंह ने थाना सरोजनीनगर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि उनकी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी शुभांशु सिंह, जो लखनऊ शाखा में एसोसिएट के पद पर नियुक्त था, द्वारा विभिन्न बीमा पॉलिसियों की गलत बिक्री कर वित्तीय अनियमितताएं की गईं।
शिकायत के अनुसार तीन शिकायतकर्ताओं द्वारा कुल ₹8,05,000/- की धनराशि के गबन एवं हेराफेरी की शिकायत कंपनी को प्राप्त हुई थी। आंतरिक जांच में शिकायतों की पुष्टि होने पर कंपनी द्वारा संबंधित कर्मचारी को सेवा से निष्कासित कर दिया गया तथा प्रकरण के संबंध में थाना सरोजनीनगर पर तहरीर प्रस्तुत की गई है
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरोजनीनगर पर मु0अ0सं0 164/2025 धारा 316(5)/318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक दीपेन्द्र कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
पुलिस की छानबीन के दौरान आरोपी जालसाज की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे, किन्तु फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय जेएम प्रथम, लखनऊ द्वारा दिनांक 21.02.2026 को गैर जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 06.06.2026 को थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम द्वारा गदनखेड़ा बाईपास, जनपद उन्नाव से अभियुक्त को समय करीब 23:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि गिरफ्तार आरोपी द्वारा बीमा कंपनी में कार्यरत रहते हुए विभिन्न बीमा पॉलिसियों की गलत बिक्री एवं वित्तीय अनियमितताओं के माध्यम से ₹8,05,000/- की धनराशि का गबन एवं हेराफेरी की गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
शुभांशु सिंह पुत्र उदयप्रताप सिंह उम्र – लगभग 31 वर्ष।निवासी – ग्राम सरायमंगली, पोस्ट भगन्तनगर, थाना बिहार, जनपद उन्नाव। ,दर्ज मुकदमा 01-मु0अ0सं0 164/2025 धारा 316(5)/318(4) बीएनएस सरोजनीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।