रविवार, 7 जून 2026

सुल्तानपुर :डीएम और एसपी की संवेदन शीलता,महिला कांस्टेबल को पति के थाने में मिली तैनाती।||Sultanpur:The DM and SP's sensitivity,A female constable was posted to her husband's police station.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
डीएम और एसपी की संवेदन शीलता,
महिला कांस्टेबल को पति के थाने में मिली तैनाती।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय तहसील दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा महिला कांस्टेबल कल्पना चौरसिया की पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए दिखाई गई संवेदनशीलता की चर्चा अभी जारी ही थी कि अगले दिन पुलिस विभाग ने भी मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए उन्हें उनके पति के कार्यस्थल पर तैनाती दे दी।

तहसील दिवस के दौरान ड्यूटी पर मौजूद महिला कांस्टेबल कल्पना चौरसिया अपने छोटे बच्चे के साथ थीं। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने उन्हें बच्चे के साथ घर जाने की अनुमति प्रदान की थी, जिसकी लोगों ने सराहना की थी।

रविवार को पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में महिला कांस्टेबल कल्पना चौरसिया को जयसिंहपुर थाने में तैनात किया गया। विशेष बात यह है कि उनके पति आरक्षी कृष्ण कुमार भी जयसिंहपुर थाने में ही तैनात हैं। ऐसे में यह स्थानांतरण परिवार की सुविधा और पारिवारिक समन्वय को ध्यान में रखकर किया गया कदम माना जा रहा है।
महिला आरक्षी कल्पना चौरसिया एवं उनके पति कृष्ण कुमार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया है। पुलिस कर्मियों के बीच भी दोनों अधिकारियों की संवेदनशील कार्यशैली की चर्चा हो रही है। प्रशासन और पुलिस विभाग के इस मानवीय दृष्टिकोण को कर्मचारियों के हित में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।