सोमवार, 1 जून 2026

लखनऊ :निगोहां में चल रही भागवत कथा का हुआ समापन,आज होगा भंडारा।Lucknow: The ongoing Bhagwat Katha in Nigohan ended, today will be Bhandara.।।

शेयर करें:
लखनऊ :
निगोहां में चल रही भागवत कथा का हुआ समापन,आज होगा भंडारा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के तहसील मोहनलालगंज क्षेत्र निगोहां गांव में आयोजित सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा का सोमवार को समापन हुआ।मगंलवार को हवन पूजन के बाद आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्वालुओ को प्रसाद वितरित किया जायेगा।श्री मद् भागवत कथा में अन्तिम दिन सोमवार को कथा व्यास आचार्य ज्ञानेश त्रिपाठी ने कहा कि "श्रीमद्भागवत कथा कलियुग का अमृत है। इसके श्रवण से मनुष्य के पितृ दोष शांत होते हैं, मानसिक शांति प्राप्त होती है और परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।" उन्होंने कहा कि भगवान का नाम ही मनुष्य को भवसागर से पार लगाने वाला है। जिस घर में नियमित भागवत पाठ होता है वहां कलह नहीं होती और कथा श्रवण से जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश होता है।आयोजन मायाराम त्रिपाठी ने बताया मगंलवार को हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग प्रसाद ग्रहण करेगे।