लखनऊ :
पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरी बार परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे।
पहली बार पुलिस को धोखा देने में रहा कामयाब,धरी रह गई थी सारी ब्यवस्था।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का बुधवार को तीसरा और अंतिम दिन रहा। खालसा इंटर कॉलेज, कैसरबाग में अपने दोस्त की जगह पेपर देने आया मुन्ना भाई गिरफ्तार हुआ। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर लेकिन टफ रहा। रीजनिंग और मैथ के कुछ सवाल कठिन थे। जिसके चलते परेशानी हुई। राजधानी लखनऊ के कुल 55 केंद्रों पर दो पालियों में 45,312 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए 1626 पुलिसकर्मियों के साथ सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से निगरानी की गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी।
विस्तार :
यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में जांच में दिनांक-08.06.2026 को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला मुन्ना भाई परीक्षा के तीसरे दिन दिनांक-10.06.2026 को प्रथम पाली में पुनः परीक्षा दे रहे फर्जी परीक्षार्थी को जांचोपरांत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दिनांक 10.06.2026 को बाबा ठाकुरदास इण्टर कालेज कैसरबाग लखनऊ स्थित परीक्षा केन्द्र संख्या-59006 पर आयोजित यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के केन्द्र प्रभारी श्री अरुण कुमार दि0 10/6/26 को तकनीकि टीम के प्रभारी प्रदीप कुमार द्वारा रिपोर्ट दी गयी कि दिनांक 10/06/2026 को प्रथम पाली 10 से 12 में एक अभ्यर्थी राम अवतार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम नंगला शिशराम जिला मथुरा उ0प्र0 के द्वारा परीक्षा दी जा रही है। इसकी जांच से पता चला कि यही अभ्यार्थी जो कि दिनांक 08/06/2026 को खालसा इण्टर कालेज थाना नाका हिण्डोला लखनऊ द्वितीय पाली मे भी दूसरे नाम वीरू पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्रा० अहमल कमाल अहमल सोक जिला मथुरा उ0प्र0 के नाम से भी परीक्षा दी है।
अभ्यर्थी राम अवतार पुत्र रामपाल नि0 ग्राम नंगला शिशराम थाना मगोर्रा जिला मथुरा के द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर परीक्षा दी गई चूकिं अभ्यर्थी रामअवतार पुत्र रामपाल नि० उपरोक्त संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
तकनीकी टीम प्रभारी प्रदीप कुमार के द्वारा प्रार्थना पत्र के उपलब्ध कराये गये प्रपत्र अकब से जरिये फर्द दाखिल होगे। उक्त प्रकरण में थाना कैसरबाग में मु0अ0सं0 105/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 8 एवं 13(5) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अध्यादेश-2024 बनाम राम अवतार पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.राम अवतार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम नंगला शिशराम जिला मथुरा उ0प्र0 उम्र करीब 25 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 105/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 8 एवं 13(5) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अध्यादेश-2024 थाना कैसरबाग लखनऊ
