लखनऊ :
मोहनलालगंज बार एसोसिएशन ने सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे किया आयोजन।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके मे मंगलवार को अधिवक्ता एसोसिएशन,
विद्युत उपकेन्द्र पर अधिकारियो व कर्मचारियो, मुरलीनगर में समाजसेवी,
पदमिनखेड़ा में भाजपा नेता व सैदापुर में वरिष्ठ समाजसेवी ने किया भंडारे का आयोजन।
विस्तार :
मोहनलालगंज क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के छठवें बड़े मंगल पर भंडारो की धूम रही।मोहनलालगंज कस्बे के ओल्ड विद्युत उपकेन्द्र पर अधिशाषी अभियन्ता सरवन कुमार सिंह के नेतृत्व में एसडीओ शंशाक गुप्ता व जेई विजय कुमार शर्मा समेत कर्मचारियो द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कर राहगीरो को पूड़ी-सब्जी,छोटा-चावल व बूंदी के प्रसाद का वितरण किया गया।मोहनलालगंज तहसील के बार भवन में अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला व महामंत्री रामलखन ने पदाधिकारियो के सहयोग से सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन कर पूड़ी-सब्जी छोटा-चावल व बूंदी के प्रसाद का वितरण किया।भंडारे में एसडीएम पवन पटेल,तहसीलदार रितुराज शुक्ला,पूर्व अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह,पूर्व अध्यक्ष श्रवण यादव,पूर्व महामंत्री ललित मिश्रा,वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेन्द्र प्रताप सिंह,शिव अटल सिंह समेत अधिवक्ताओ व कर्मचारियो ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।मुरलीनगर में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मिश्रा व समाजसेवी राकेश मिश्रा व मोहित मिश्रा ने सुंदरकांड व विशाल भंडारे का आयोजन कर राजगीरो को पूड़ी-सब्जी,छोला-चावल व बूंदी के प्रसाद का वितरण किया।पदमिनखेड़ा गांव में भुइंया बाबा कमेटी के सहयोग से भाजपा जिला कार्यसमित सदस्य अभय प्रताप सिंह ने विशाल भंडारे का आयोजन कर पूड़ी-सब्जी,बूंदी व शर्बत के प्रसाद का वितरण किया।भंडारे में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत व पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंधाशु सिंह समेत भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओ ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।उतरावां के सैदापुर गांव में स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित अखंड रामायण पाठ के समापन पर हवन पूजन व कन्याओ के भोज के बाद वरिष्ठ समाजसेवी सल्लू मिश्रा ने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणो व क्षेत्रीय लोगो ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
