मंगलवार, 9 जून 2026

लखनऊ : भड़की गाय ने किशोर को घसीटा मासूम की हुई मौत,घर में मचा कोहराम।||Lucknow: An enraged cow dragged a teenager to his death, causing chaos in the house.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
भड़की गाय ने किशोर को घसीटा मासूम की हुई मौत,घर में मचा कोहराम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के कुसमौरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय किशोर छात्र की मौत हो गई। गाय को चराकर घर वापस लाते समय अचानक भड़की गाय के साथ किशोर करीब 500 मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान निजी हास्पिटल में उसकी मौत हो गई।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार निगोहां क्षेत्र के कुसमौरा गांव में बिजली मिस्त्री उदयराज अपनी पत्नी गुड़िया तथा दो बेटों हिमांशु और दीपांशु के साथ रहते हैं। उदयराज ने बताया कि उन्होंने एक गाय पाल रखी है। सोमवार को उनका छोटा बेटा दीपांशु (11 वर्ष) गाय को चराने के लिए लेकर गया था। शाम को वह गाय को चराकर उसके गले में बंधी रस्सी पकड़कर घर वापस लौट रहा था।
गांव के अंदर पहुंचते ही अचानक गाय भड़क गई और भागने लगी। इस दौरान दीपांशु ने रस्सी नहीं छोड़ी, जिससे रस्सी उसके शरीर में लिपट गई और वह गिर पड़ा। रस्सी में फंसने के कारण वह गाय के साथ करीब 500 मीटर तक घिसटता चला गया। किशोर की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह गाय को काबू किया और गंभीर रूप से घायल दीपांशु को इलाज के लिए मोहनलालगंज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
जहां इलाज के दौरान देर रात दीपांशु ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को जब अस्पताल से उसका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मां, पिता और बड़ा भाई शव से लिपटकर बिलख पड़े। दीपांशु गांव के ही सरकारी विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।