सोमवार, 1 जून 2026

लखनऊ : इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन की बैठक संपन्न ,संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा ।||Lucknow: The meeting of the Indian Veterans Organization concluded, and discussions were held on strengthening the organization.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन की बैठक संपन्न ,संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा ।
दो टूक : लखनऊ रायबरेली रोड स्थित पीजीआई क्षेत्र के एकता नगर, गली नंबर-16 में रविवार को इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन (आईवीओ) की सामूहिक बैठक का आयोजन वेटरन दिनेश कुमार अवस्थी के आवास पर किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, महिला शक्ति एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वेटरन कैप्टन एम.पी. मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, शहीदों के परिजनों एवं उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आईवीओ एक परिवार की भावना के साथ कार्य करते हुए सभी सदस्यों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए समर्पित रहेगा।
बैठक में वीर नारी ममता चौहान (जिला अध्यक्ष, महिला विंग), उमाशंकर सिंह (जिला उपाध्यक्ष), शैलेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट (जिला महासचिव एवं राष्ट्रीय लीगल सलाहकार), दिनेश कुमार अवस्थी (जिला कोऑर्डिनेटर), अनिल कुमार तिवारी (जिला प्रवक्ता), मनोज कुमार श्रीवास्तव (जिला कोषाध्यक्ष), निवेदिता सिंह एडवोकेट (महासचिव, महिला विंग), जयशंकर पांडे (तहसील अध्यक्ष, मोहनलालगंज), प्रज्ञा मिश्रा (उपाध्यक्ष, महिला विंग), संध्या रानी एवं वीर नारी ऊषा सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने बैठक में सहभागिता की। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान, वीर नारियों के सम्मान तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में कैप्टन एम.पी. मिश्रा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति निरंतर सहयोग और समर्पण बनाए रखने का आह्वान किया।