लखनऊ :
पुलिस अधिकारी बनकर नौकरी से निलंबित कराने की धमकी देने वाला फर्जी आईपीएस हुआ गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना काकोरी पुलिस टीम ने पुलिस अधिकारी बनकर मुकदमे में समझौते एवं नौकरी से निलंबित कराने की धमकी देने वाला फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार कर आगे की विधिक की कार्रवाई मे जुटी हुई है।
• फर्जी आईजी पटना एवं एसपी सिटी प्रयागराज बनकर लोगों को फोन कर धमकाने का काम।
• पीड़िता को मुकदमे में समझौता न करने पर नौकरी से निलंबित कराने एवं विभिन्न प्रकार की धमकियां दी जा रही थीं।
• सर्विलांस एवं पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
•गिरफ्तार युवक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना पारा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 372/2026 धारा85/332/351(3)/64(2)/115(2)/109(1)/127(2)/123 बीएनएस की विवेचना थाना काकोरी पुलिस द्वारा संपादित की जा रही है।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि मुकदमे से संबंधित पीड़िता को एक व्यक्ति द्वारा विभिन्न मोबाइल नंबरों से स्वयं को आईजी पटना एवं एसपी सिटी प्रयागराज बताकर कॉल एवं संदेश भेजे कर समझौते के लिए दबाव बना रहा है। आरोपी द्वारा अपने आपको वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हुए मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था तथा ऐसा न करने पर नौकरी से निलंबित कराने एवं अन्य प्रतिकूल परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी।
पीड़िता द्वारा उक्त घटनाक्रम की जानकारी विवेचक को दी गई, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना काकोरी पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की सहायता से संदिग्ध मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण एवं लोकेशन ट्रेसिंग की कार्रवाई की।
जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तकनीकी तथ्यों के आधार पर फर्जी आईपीएस अभिषेक उपाध्याय की पहचान सुनिश्चित हुई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फर्जी पुलिस अधिकारी अभिषेक उपाध्याय पुत्र स्व0 विनय कुमार उम्र करीब 21 वर्ष निवासी – कुँवरपुर, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर। हाल पता – आर0जे0डी0 लॉन, भैसोरा, थाना बीबीडी, जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ एवं विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि स्वयं को उच्च पुलिस अधिकारी बताकर पीड़िता पर मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहा था तथा पुलिस पद एवं अधिकार का झूठा भय दिखाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहा था।
