लखनऊ :
ससुराल मे युवक ने लगाई फांसी हुई मौत,पत्नी को मनाने गया था ससुराल।
दो टूक : लखनऊ के थाना नगराम क्षेत्रान्तर्गत आम के बाग मे युवक फांसी के फंदे पर लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर, जुटी भीड़ से शिनाख्त के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी को मनाने ससुराल आया हुआ था।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना नगराम पुलिस को बीते बुधवार को सूचना मिली की नगराम कस्बे के निकट स्थित एक आम की बाग में एक युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि एक युवक आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतक की पहचान बसंत पुत्र जगदीश, निवासी ग्राम छन्दरौली, थाना लोनी कटरा, जनपद बाराबंकी, उम्र लगभग 27 वर्ष के रूप में हुई।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मृतक एक दिन पूर्व अपनी ससुराल नगराम कस्बा क्षेत्र में आया था। पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पत्नी पिछले लगभग एक माह से अपने मायके में रह रही थी। स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बीती शाम शराब के नशे में था तथा आज सुबह आम की बाग में गया था। भैंस चराने वाले व्यक्ति द्वारा शव को फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी गई।घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की।
