गुरुवार, 25 जून 2026

लखनऊ : हाई-प्रोफाइल 20 लाख के प्रतिबंध ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार।।||Lucknow: High-profile smuggler arrested with banned drugs worth Rs 20 lakh.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
हाई-प्रोफाइल  20 लाख के प्रतिबंध ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार।।
दो टूक : लखनऊ क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल ने अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस तथा “नशा मुक्त अभियान” के तहत
 20 लाख मूल्य की प्रतिबंधित OG ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
 पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा संचालित “नशा मुक्त अभियान” के अंतर्गत 17 जून से 26 जून तक चलाए जा रहे विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान एवं 26 जून को मनाए जाने वाले (International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking) के क्रम में क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
हाल ही में जारी की गयी लखनऊ क्राइम ब्रांच की ऑर्गनाइज्ड क्राइम हेल्पलाइन संख्या 7839861034 पर प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल ने दिनांक 23.06.2026 को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की अपराध शाखा के द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 300 ग्राम प्रतिबंधित OG (Ocean Grown THC/Hydroponic Weed) बरामद, अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 20 लाख रुपये है ।  
बरामद मादक पदार्थ की मात्रा अधिसूचित वाणिज्यिक मात्रा से अधिक पाये जाने पर तस्कर के विरुद्ध थाना तालकटोरा पर मु0अ0सं0 0133/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। 
गिरफ्तार तस्कर का नाम सैय्यद जॉन पुत्र मो० शब्बू, निवासी 239 सज्जादिया कालोनी, आलमनगर, थाना तालकटोरा, कमिश्नरेट लखनऊ का रहने वाला है। जिसके पास से 300 ग्राम प्रतिबंधित OG (Ocean Grown THC/Hydroponic Weed) • एक अदद TVS NTORQ स्कूटी, जिसका प्रयोग मादक पदार्थ के परिवहन में किया जा रहा था। श्री
क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल को ऑर्गनाइज्ड क्राइम हेल्पलाइन पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ OG की बिक्री एवं आपूर्ति में संलिप्त है। प्राप्त सूचना का सत्यापन कर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन पारदर्शी पैकेटों में रखी कुल 300 ग्राम प्रतिबंधित OG बरामद हुई।
-OG (Ocean Grown THC/Hydroponic Weed) के संबंध में*
OG, कैनाबिस (Cannabis) वर्ग का एक उच्च गुणवत्ता वाला प्रतिबंधित मादक पदार्थ है, जिसे नियंत्रित वातावरण में हाइड्रोपोनिक तकनीक के माध्यम से तैयार किया जाता है। 
इसमें सामान्य गांजा की तुलना में THC (Tetrahydrocannabinol) की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिसके कारण इसका नशीला प्रभाव एवं अवैध बाजार मूल्य दोनों अधिक होते हैं। युवाओं के बीच इसकी बढ़ती मांग के कारण संगठित तस्कर नेटवर्क द्वारा इसकी अवैध आपूर्ति की जाती है।
पूछताछ में प्राप्त जानकारी‌।
पूछताछ एवं विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि अभियुक्त गेमिग एप के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हुए थे तथा  बरामद प्रतिबंधित OG (Ocean Grown THC/Hydroponic Weed) को बैंकॉक (थाईलैंड) से अवैध माध्यमों द्वारा भारत लाया जाता था। इसके उपरांत इसे लखनऊ सहित विभिन्न स्थानों पर सक्रिय छोटे तस्करों (Petty Smugglers) एवं स्थानीय सप्लायरों के माध्यम से वितरित किया जाता था। 
अभियुक्त इस नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रहा था तथा स्थानीय स्तर पर ग्राहकों तक इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करता था। पुलिस द्वारा इस अंतरराज्यीय/अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु विस्तृत जांच की जा रही है।
विधिक कार्रवाई।
बरामद मादक पदार्थ की मात्रा अधिसूचित सीमा से अधिक पाए जाने पर अभियुक्त के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act), 1985 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
नशा मुक्त अभियान के तहत निरंतर कार्रवाई।
श्रीमती किरन यादव (IPS) अपर पुलिस उपायुक्त अपराध द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाति दिनांक 26 जून “मादक पदार्थो का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विऱोधी अन्तर्राष्ट्रीय दिवस” के अवसर पर नशा मुक्त भारत सप्ताह के रुप में दिनांक 17 जून से 26 जून तक मनाया जा रहा है। यह कार्यवाही पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा “नशा मुक्त अभियान” को सार्थक करता है। इस वर्ष की थीम “नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान” है जिसके अन्तर्रगत पुलिस कमिश्नेरट लखनऊ के द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रमों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामुदायिक संस्थाओं एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों एवं गिरोहों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई भी की जा रही है।
क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल की यह कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
जनसहभागिता एवं ऑर्गनाइज्ड क्राइम हेल्पलाइन,उनके द्वारा यह भी बताया गया कि लखनऊ क्राइम ब्रांच के द्वारा संचालित ऑर्गनाइज्ड क्राइम हेल्पलाइन – 7839861034 पर आमजन नशा तस्करी, मानव तस्करी एवं अन्य संगठित अपराधों से संबंधित सूचनाएं पूर्ण गोपनीयता के साथ साझा कर सकते हैं। प्राप्त प्रत्येक सूचना का गहन परीक्षण कर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।