आंपरेशन लंगड़ा के तहत रेप का आरोपी आटो चालक पुलिस मुठभेड़ मे हुआ गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना निगोहां क्षेत्र में गुरुवार देर शाम पुलिस मुठभेड़ में युवती से रेप के आरोपी आटो चालक को किया गिरफ्तार कर लिया। चालक को पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया गया। गिरफ्तार आटो चालक के पास से अवैध असलहा एवं कारतूस बरामद हुआ है।
गिरफ्तार चालक पर आरोप है कि पीजीआई के तेलीबाग से 31मई की शाम निगोहां क्षेत्र में स्थित घर जाने के लिये आटो में बैठी जिसे निगोहां क्षेत्र के गौतमखेड़ा जगंल में ले जाकर युवती से रेप किया था।थाना प्रभारी अनुज तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना निगोहाँ पुलिस व सर्विलांस टीम (दक्षिणी) की संयुक्त कार्यवाही में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी आटो चालक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। इसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमन्चा व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद तथा मौके से 02 अदद .315 बोर कारतूस खोखा बरामद।
●DCP साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि बीते 2 जून को पीड़िता द्वारा थाना निगोहाँ पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया गया कि दिनांक 31.05.2026 को तेलीबाग, लखनऊ से ड्यूटी समाप्त कर घर जाते समय वह तेलीबाग चौराहे से एक ऑटो (ई-रिक्शा) में बैठी थी। मदापुर चौराहे तक अन्य सवारियाँ उतर जाने के बाद ऑटो चालक एवं उसके साथी ने उसे बहाने से गौतमखेड़ा की ओर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया ।जिसके संबन्ध में मु0अ0स0-59/2026 धारा 64(1) बी0एन0एस0 बनाम- अज्ञात ऑटो चालक के विरुद्ध पंजीकृत है अभियोग के सफल अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) के निर्देशन में 03 टीमें गठित की गयीं। जिनके द्वारा 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग की गयी, साथ ही मैनुअल व इलेट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर ऑटो चालक की शिनाख्त उपदेश लोधी उर्फ गहना पुत्र राम मिलन निवासी ग्राम रंजीत खेडा मजरे विरसिंहपुर थाना निगोहाँ लखनऊ के रुप में हुई। जिसकी तलाश की जा रही थी । इसी दौरान गुरुवार की रात गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम मामूर थी कि मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर जंगल मंगल तिराहा से ग्राम रमादाई खेड़ा जाने वाले मार्ग पर आरोपी आटो चालक का घिराव किया गया। खुद को घिरता देख जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया । जिसको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पीजीआई लखनऊ भेजा गया है। गिरफ्तार उपदेश लोधी उर्फ गहना उम्र 26 वर्ष पुत्र राम मिलन निवासी ग्राम रंजीत खेडा मजरे विरसिंहपुर थाना निगोहाँ से पूछताछ कर उसके सहयोगी मोहित लोधी
की तलाश की जा रही है।
●मुठभेड़ के बाद की फोटो --
●DCP साउथ अमित कुमार आनंद की बाईट--
