रविवार, 7 जून 2026

लखनऊ : पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट,केन्द्रों पर होगी कड़ी निगरानी।||Lucknow: Administration on alert for police recruitment exam, strict monitoring of centres.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट,केन्द्रों पर होगी कड़ी निगरानी।
दो टूक : उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (Constable) भर्ती परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे राज्य में प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड पर है। 8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए राज्य के 75 जिलों में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 28 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। वहीं लखनऊ में पुलिस भर्ती बोर्ड की आरक्षी नागरिक पुलिस एंव समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था-तीन दिवसीय परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने की पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद है ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एंव समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षाएं आगामी 08, 09 एवं 10 जून 2026 को जनपद लखनऊ में आयोजित की जा रही हैं।
आरक्षी नागरिक पुलिस एंव समकक्ष पदों परीक्षा कार्यक्रम -  दिनांक 08/09/10 जून 2026  
●प्रथम पाली-समय प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक 
●द्वितयी पाली- समय शायः 15.00 बजे से 17.00 बजे तक
●अभ्यर्थियों की संख्या एवं परीक्षा केन्द्र* 
● प्रत्येक पाली में अभ्यर्थी-22,656 
●कुल अभ्यर्थी – 1,35,936 
● परीक्षा केन्द्र – 55
परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल का संख्यात्मक विवरण-
08/09/10 जून 2026 – आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की परीक्षा
• निरीक्षक (Inspector)-55,
• उपनिरीक्षक (SI)- 255
• मुख्य आरक्षी (Head Constable)-300
• आरक्षी (Constable)- 600
• महिला आरक्षी (Constable)-300
• जनपद कन्ट्रोल रूम पर लगा पुलिस बल- 01 (ACP) 01 (SI) 04 (Constable)
• सेक्टर मजिस्ट्रेट हमराही -110 कुल पुलिस बल-1626 --
पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा योजना-
• परीक्षा केन्द्रों की निगरानी हेतु प्रत्येक केन्द्र पर नोडल पुलिस अधिकारी, केन्द्र प्रभारी पुलिस एवं कन्ट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
• जनपदीय कन्ट्रोल रूम में 01 सहायक पुलिस आयुक्त, 01 निरीक्षक/उ०नि० व 04 आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है।
• परीक्षा केन्द्रों पर चेकिंग एवं फिस्किंग हेतु प्रत्येक 240 अभ्यर्थियों पर 01 उ०नि०, 01 हे०का०, 02 का०, 01 महिला का०व 01 एलआईयू कर्मी तैनात रहेंगे।
• थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
लखनऊ पुलिस की अपील-
लखनऊ पुलिस परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा को लेकर पूर्ण रूप से सजग है। सभी अभ्यर्थियों से अपील है कि वे समय से परीक्षा केन्द्र पहुँचे,नियमों का पालन करें एवं किसी भ्रामक सूचना एवं अफवाहों पर ध्यान न दें।ः