लखनऊ :
सिसेंडी में जमीनी विवाद में दो पक्षो में खूनी संघर्ष,जमकर चले लाठी डंडे,आधा दर्जन घायल।
दो टूक : दोनो पक्षो की मारपीट का वीडियो बना रहे व्यापार मंडल पदाधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी,दोनो पक्षो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी बाजार में रविवार की सुबह जमीनी विवाद में दो पक्षो में जमकर मारपीट हुयी।दोनो पक्षो के दो दर्जन के करीब लोग लाठी डंडो से लैस होकर आमने-सामने आ गये ओर जमकर मारपीट हुयी मारपीट में दोनो पक्षो से आधा दर्जन लोग घायल हो गये।दोनो पक्षो की तहरीर पर पुलिस नौ नामजद समेत एक दर्जन अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।वही व्यापार मंडल पदाधिकारी ने भी पुलिस को धमकाने वाले पक्ष पर कार्यवाही के लिये तहरीर दी है।पुलिस उक्त तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी हैं।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसेंडी गांव निवासी राजेश जायसवाल व पवन गुप्ता के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है,बीते रविवार को सिसेंडी बाजार में स्थित रामलीला मैदान में राजा साहब से खरीदी गयी जमीन पर राजेश जायसवाल दुकानो का निर्माण करा रहे थे उसी समय मौके पर विपक्षी पवन गुप्ता जा धमके ओर दुकानो का निर्माण रामलीला मैदान की जमीन पर होने का आरोप लगाते हुये काम रोकने की बात कही।जिसके बाद राजेश जायसवाल व पवन गुप्ता के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ देर में खूनी संघर्ष में बदल गया।ओर राजेश जायसवाल पक्ष से उनके भाई राकेश जायसवाल व दो बेटे अमन व शोभित समेत एक दर्जन लोग व दूसरे पक्ष से पवन गुप्ता व उनके भाई छोटू समेत सुमित व हर्षित व अन्य लोग लाठी डंडो से लैस होकर आमने सामने आ गये ओर जमकर मारपीट हुयी।मारपीट मे एक पक्ष से राजेश जायसवाल समे दो लोग व दूसरे पक्ष से पवन समेत तीन लोग घायल हो गये।इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया दोनो पक्षो के द्वारा दी गयी तहरीर पर नौ नामजद समेत एक दर्जन अज्ञात के विरूद्व हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दोनो पक्षो के पांच लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।
व्यापार मंडल पदाधिकारी को एक पक्ष ने जान से मारने की धमकी...
सिसेंडी व्यापार मंडल के महामंत्री वीरेन्द्र शुक्ला ने बताया बीते रविवार की सुबह अपनी होलसेल जनरल स्टोर की दुकान पर बैठे थे तभी दोनो पक्षो मारपीट करते हुये बाजार में आ गये इस दौरान उन्होने सजगता के तौर पर कर्मचारी से वीडियो बनवा रहा था तभी एक पक्ष के राजेश जायसवाल अपने भाई राकेश जायसवाल व उनके बेटे अमन व शोभित समेत विपिन दुकान पर आ धमके ओर गाली गालौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट की कोशिश की।जिसके बाद आस-पास के दुकानदारो ने मौके पर पहुंचकर धमकाने वाले आरोपियो का मौके पर पहुंचकर विरोध जताया।नाराज व्यापार मंडल पदाधिकारियो समेत व्यापारियो ने इंस्पेक्टर से मिलकर तहरीर देकर पुलिस से आरोपियो के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।इंस्पेक्टर ने बताया व्यापार मंडल महामंत्री के द्वारा दी गयी तहरीर पर धमकाने के आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
