सोमवार, 1 जून 2026

लखनऊ : CM आवास के पास रोडवेज संविदा कर्मियों ने पैट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश। Lucknow: Roadways contract workers attempted self-immolation by dousing themselves with petrol near the CM's residence.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
CM आवास के पास रोडवेज संविदा कर्मियों ने पैट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश। 
दो टूक : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास के सामने रोडवेज के चार संविदा कर्मियों ने सोमवार को खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश किया मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर सभी की जान बचाई और स्थानीय थाना गौत्तम पल्ली को सौप दिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
निजी कंपनी एसएस इंटरप्राइजेज में विलय करने को लेकर कई दिनों से दुबग्गा डिपो पर चालकों परिचालक संविदाकर्मियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था।
अपनी मागों को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुँचे रोडवेज के चारो कर्मचारियों द्वारा आत्महत्या का किया गया प्रयास ।
विस्तार : 
राजधानी लखनऊ के दुबग्गा डिपो के संविदा चालक एवं परिचालक के द्वारा
निजी कंपनी एसएस इंटरप्राइजेज में विलय को लेकर कई दिनो से विरोध प्रदर्शन कर रहा है इन्हीं मे से चार संविदा कर्मियों ने अपनी मांगे पूरी न होने पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के करीब पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की गई। मुस्तैद सुरक्षा कर्मियों के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चारो को सुरक्षित बचा लिया गया।
पुलिस के अनुसार एक जून सोमवार को समय लगभग 11:40 बजे थाना गौतमपल्ली क्षेत्रान्तर्गत गोल्फ चौराहे पर चार व्यक्तियों द्वारा अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास करने लगे । मौके पर उपस्थित पुलिस बल द्वारा त्वरित सतर्कता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी व्यक्तियों को तत्काल सुरक्षित रूप से रोक लिया गया,जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं होने पाई।
प्रारम्भिक जानकारी में ज्ञात हुआ कि उक्त सभी व्यक्ति दुबग्गा डिपो में संविदा परिचालक के रूप में कार्यरत हैं। इनके द्वारा विभागीय संविदा परिचालकों को कथित रूप से निजी आउटसोर्सिंग व्यवस्था में समायोजित किए जाने की कार्यवाही पर रोक लगाए जाने, लंबित वेतन भुगतान, कर्मचारियों के उत्पीड़न तथा भेदभावपूर्ण कार्यवाही के संबंध में अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया जा रहा था।
 विरोध-प्रदर्शन के दौरान आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया गया । मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए सुरक्षार्थ बचाव कर तत्काल हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा सभी व्यक्तियों को थाना गौतमपल्ली लाया गया। जहां पूछताछ की जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 
आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है।
●मुकेश सैनी पुत्र स्व० बलबीर सिंह, निवासी जनपद औरैया।
2. ज्ञानेंद्र रावत पुत्र राम दत्त, निवासी जनपद उन्नाव।
3. नितिन श्रीवास्तव पुत्र विनोद कुमार श्रीवास्तव, निवासी जनपद कानपुर।
4.अभिषेक सिंह पुत्र सत्यजीत सिंह, निवासी जनपद गोंडा।
उपरोक्त सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं, स्थिति नियंत्रण में है। वर्तमान में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है। प्रकरण के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।