सोमवार, 1 जून 2026

मऊ : लव का भूत सिर पर सवार चढ़ा टावर पर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा,प्रेमिका किसी और के नाम लगाने जा रही मेहंदी।||Mau: The ghost of love took over the tower, leading to high-voltage drama. The girlfriend was going to apply mehndi to someone else's name.||

शेयर करें:
मऊ : 
लव का भूत सिर पर सवार चढ़ा टावर पर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा,प्रेमिका किसी और के नाम लगाने जा रही मेहंदी।
प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित पूर्वी फाटक के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज एक युवक हाई वोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान शाहपुर गांव निवासी अवनीश मौर्य पुत्र संतोष मौर्य के रूप में हुई है।
विस्तार:
 मिली जानकारी के अनुसार, अवनीश अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से आहत था। इसी नाराजगी में वह बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोपागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। बाद में परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने युवक को समझाया-बुझाया, जिसके बाद वह टावर से नीचे उतर आया।

युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। बताया जा रहा है कि युवक इससे पहले भी अपनी प्रेमिका को पाने की जिद में जहरीले पदार्थ का सेवन कर चुका है।

सूत्रों के अनुसार, युवक की प्रेमिका दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की रहने वाली है, जिसका विवाह हाल ही में कहीं और तय किया गया है। इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया।