शनिवार, 6 जून 2026

मऊ :CM योगी के जन्मदिवस पर 51 पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना।||Mau:On CM Yogi's birthday, 51 earthen Shivlingas were worshipped and Rudrabhishek was performed. Hundreds of devotees performed the puja.||

शेयर करें:
मऊ :
CM योगी के जन्मदिवस पर 51 पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक  : हिन्दू युवा वाहिनी जनपद मऊ द्वारा हिन्दू हृदय सम्राट गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर, लैरो दोनवार परिसर में निःशुल्क 51 पार्थिव शिवलिंगों के रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर अजय सिंह योगी सेवक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अपनी कार्यक्षमता के बल पर पूरे विश्व में सनातन धर्म का परचम लहराया है तथा उत्तर प्रदेश को विकास की नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का जीवन राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के लिए समर्पित है। जन्मदिवस के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

आचार्य शुभम वैदिक ने कहा कि धर्म को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता जिनसे समाज के सभी वर्ग जुड़ सकें। उन्होंने हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित निःशुल्क रुद्राभिषेक कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे धार्मिक जागरूकता का महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

डॉ. मिथलेश चौरसिया ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हिन्दुत्व पुनर्जागरण के प्रमुख प्रतीकों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली में समानता दिखाई देती है, जिसके कारण वे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हैं।

कार्यक्रम में मनीष पाण्डेय, राजू मौर्य, प्रेमसागर निषाद, महावीर विश्वकर्मा, सुनील कुमार, धीरेन्द्र सैनी, गुलशन चौहान, रिंकू गोस्वामी, चन्दन मौर्य, अभिषेक सिंह, विपुल सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।