मऊ :
इटावा से मऊ तक पीछा, और सलाखों के पीछे पहुंचा धोखाधड़ी का आरोपी।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ पुलिस की कोपागंज टीम ने बिछाया जाल, गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से शातिर को धर दबोचा। पढ़िए पूरी खबर कि कैसे मुखबिर की एक सटीक सूचना पर पुलिस ने किया बड़ा शिकार।धोखाधड़ी का आरोपी चढ़ा मऊ पुलिस के हत्थे: कोपागंज पुलिस ने हाईवे से किया गिरफ्तार
मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोपागंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। घोसी के पास हुई घेराबंदी
थाना कोपागंज पुलिस ने आज शुक्रवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर घोसी के पास से मु0अ0स0 159/2026 धारा 318(4) बीएनएस (धोखाधड़ी) से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी: गजेंद्र यादव पुत्र गुरुप्रसाद सिंह
निवासी: नगला नरिया, थाना जसवंत नगर, जनपद इटावा
न्यायालय भेजा गया आरोपी
गिरफ्तार आरोपी का चालान कर कोपागंज पुलिस द्वारा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
