सोमवार, 1 जून 2026

लखनऊ :प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह हत्या की साजिश रचने वाला दिनेश यादव ऊर्फ देवा चालक के साथ गिरफ्तार, शूटरों की तलाश में CCTV कैमरों से जूझती पुलिस।।||Lucknow:Dinesh Yadav alias Deva, the mastermind behind the murder of property dealer Sandeep Singh, has been arrested along with his driver. Police are battling CCTV cameras to find the shooters.||

शेयर करें:
लखनऊ :
प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह हत्या की साजिश रचने वाला दिनेश यादव ऊर्फ देवा चालक के साथ गिरफ्तार, शूटरों की तलाश में CCTV कैमरों  से जूझती पुलिस।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र  कल्ली पश्चिम बाजार में बीते बुधवार 27 मई करीब दोपहर को खुद के दफ्तर के सामने प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके सम्बन्ध मे थाना पीजीआई पुलिस और एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेश लखनऊ टीम की संयुक्त कार्यवाही मे हत्या काण्ड के दो साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है वही शातिर शूटरों की तलाश में पुलिस टीम जगह जगह दबिश दे रही है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस  टीम एवं यूपी एस0टी0एफ0 की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक-27-05-2026 को प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर सनसनी खेज हत्या का खुलासा किया।
पुलिस टीमों ने तमाम छानबीन के दिनांक-01.06.2026 को हत्या आरोपी मुकर्रबीन उर्फ मुबीन को डलौना अन्डरपास के नीचे, सर्विस लेन, डलौना से और दिनेश कुमार यादव को थाना पीजीआई पुलिस व एसटीएफ उत्तर प्रदेश टीम की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया ।
जमीनी विवाद में पांच लाख रुपए में किराए के शूटरों से कराई थी हत्या।
पुलिस  पूछताछ में गिरफ्तार चालक मुकर्रबीन उर्फ मुबीन ने बताया गया कि मैं ड्राइवर का कार्य करता हूँ तथा वर्ष 2016 से दिनेश कुमार यादव पुत्र स्व0 रामचन्द्र यादव निवासी जनपद अम्बेडकरनगर की गाड़ी चलाता हूँ। दिनेश यादव विभिन्न स्थानों पर प्रॉपर्टी का कार्य करता है। उसका संदीप सिंह से समदा स्थित जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण संदीप सिंह द्वारा लगातार मुकदमेबाजी एवं शिकायतें की जा रही थीं जिसके वजह से दिनेश यादव अत्यंत परेशान रहता था। इसी बात से परेशान होकर दिनेश यादव ने मुझसे कहा कि अब संदीप सिंह को रास्ते से हटाना ही पड़ेगा। इस बात पर मैने संदीप सिंह की हत्या के लिए एक आदमी से बातचीत करके 05 लाख रूपये में बात तय हुई। उस व्यक्ति ने 02 शूटर बुलवाया जिसके लखनऊ में रहने आदि की व्यवस्था मेरे द्वारा की गयी। दिनेश यादव के कहने पर मैंने शूटरों को संदीप सिंह के आने-जाने का रूट दिखाया। इस घटना को अंजाम देने के लिए एक मोटर साइकिल की आवश्यकता थी, जिसे खरीदने के लिए दिनेश कुमार यादव द्वारा मुझे पैसा दिया गया जिस पैसे से मैने अमीनाबाद से एक सेकेंड हैंड अपाचे मोटरसाइकिल खरीदी। जिस पर वास्तविक नम्बर प्लेट हटाकर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर कई बार रेकी एवं घटना को अंजाम दिया गया।
        दिनेश कुमार यादव के बताये अनुसार शूटरों द्वारा दिनांक 27-05-2026 को उक्त घटना को अंजाम देने के लिए कहा गया, जिस पर बकरीद का त्योहार होने के बहाने मै घर चला गया तथा दिनेश कुमार यादव भी कही जाने वाला था, जिससे कि घटना के दिन हम लोगों की मौजूदगी जनपद लखनऊ में न रहे। दिनांक 27-05-2026 के दोपहर में शूटरों द्वारा फोन करके बताया गया कि संदीप सिंह की हत्या हो गयी है। 
.आपराधिक इतिहास अभियुक्त दिनेश यादवः-
1.मु0अ0सं0 178/2015 धारा 171F/131 भा0द0वि थाना आलापुर जनपद  अम्बेडकर नगर ।
2.मु0अ0सं0-304/2015 धारा 386/504/467/468/406/420 भा0द0वि0 थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ ।
3.मु0अ0सं0 342/2018 धारा 406/420/506 भा0द0वि0 थाना आशियाना जनपद लखनऊ ।
4.मु0अ0सं0 507/2018 धारा 447 भा0द0वि थाना काकोरी जनपद लखनऊ ।
5.मु0अ0सं0-881/2020 धारा 406/420 भा0द0वि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ ।
6.मु0अ0सं0-60/2022 धारा 406/420/504/506 भा0द0वि0 थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ ।
7.मु0अ0सं0 283/2022 धारा 406/420/467/468/471/504/506 भा0द0वि0 थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ ।
8.मु0अ0सं0-094/2023 धारा 504/506 भा0द0वि0 थाना काकोरी जनपद लखनऊ ।
9.मु0अ0सं0 0489/2025 धारा 324(4)/351(3)/329(3)/61(2) बीएनएस थाना काकोरी जनपद लखनऊ ।
अनावरित अभियोग का विवरण।
1. मु0अ0सं0-291/2026, धारा-103(1) बीएनएस व बढोत्तरी धारा- 61(2)/3(5)/126(2) BNS
 बरामदगी विवरणः-एक अदद फारचूनर गाडी (यूपी 32 पीपी 1001), एक अदद मर्सडीज गाडी (यूपी 32 एचएस 8914),एक अदद रेनवेल्ट किगर गाडी (यूपी 32 एनएफ 8742),एक अदद टाटा सफारी गाडी (यूपी 32 एचडी 1001), नम्बर प्लेट रजिस्ट्रेशन न0-यूपी32जीआर2185,नगद 3300/- रुपये ,
मोबाइल फोन-02 अदद बरामद हुआ है।