सोमवार, 1 जून 2026

मऊ: अधेड़ हत्या मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद।||Mau: The accused, who was absconding in the middle-aged man's murder case, has been arrested and the murder weapon recovered.||

शेयर करें:
मऊ: 
अधेड़ हत्या मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद।
●घटना का मुख्यारोपी सोशल मीडिया पर किया सरेंडर।
●सोशल मीडिया पर बायन जारी कर खुद को बताया था निर्दोष।
●वीडियो वायरल होते ही पहुच गई पुलिस,कर लिया गिरफ्तार।
●अधेड़ हत्या काण्ड ले रहा जातीय राजनीति का रुप,राजनेता पीड़ित के घर पहुंच कर हर सम्भव मदद का दे रहे आश्वासन।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक  : मऊ जनपद के थाना  हलधरपुर क्षेत्र ग्राम ढोलवनपुर (हलधरपुर) मे अधेड़ किसान हत्या काण्ड मामले मे नामजद फरार चल रहे आरोपी उक्त गांव निवासी अवनीश यादव ऊर्फ टीपू ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया है। वीडियो वायरल होते ही हलधरपुर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर पहुच गई और गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अवनीश ऊर्फ टीपू के कब्जे से घटना प्रयोग आलाकत्ल अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किया।
◆बताते चलें कि -- 
बीते 28 मई गुरुवार की शाम मऊ जनपद में CM योगी के दौरे से पहले थाना हलधरपुर इलाके के ढोलवनपुर गॉव में नाली विवाद में 60 वर्षीय रामजन्म राजभर की दबंगों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। अधेड़ की हत्या से इलाके समेत प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल रामजन्म को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामजन्म की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया।
घटना के बाद गांव में जातीय तनाव का माहौल हो गया। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के आला अधिकारी भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति संभला। पुलिस ने मृतक के बेटे गोलू राजभर की नामजद तहरीर पर अवनीश यादव ऊर्फ टीपू,सुमित यादव,शिवशंकर यादव,ग्राम प्रधान रामबदन यादव समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरु कर दी। इसी मुखबिर खास की सूचना पर हत्या आरोपी ग्राम प्रधान रामबदन यादव को पुलिस ने बीते रविवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था।
फिलहाल जिला प्रशासन की लाख कोशिशो के बावजूद मामला जातिय रुप लेते जा रहा है। फस्ट नामजद आरोप ने खुद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर निर्दोष होने की सफाई दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने नाटकीय ढंग से हत्या का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। पब्लिक मे चर्चा का विषय बना हुआ कि संगीन अपराध कर सोशल मीडिया पर सलेन्डर करो। ( वायरल वीडियो की दो टूक मीडिया पुष्टि नही करता है)
हत्या मामले मे नामजद आरोपी अवनीश यादव ऊर्फ टीपू का वीडियो।