गौतमबुद्धनगर: आगाहपुर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का शक्ति प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर संघर्ष का ऐलान!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक//नोएडा। ग्राम आगाहपुर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों और ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अमृत सिंह ने की, जबकि संचालन संगठन के परिवहन मंत्री चौधरी ओमप्रकाश गुर्जर ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि किसान हितों के लिए संघर्ष करना संगठन की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य के साथ लगातार आवाज बुलंद की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और संबंधित प्राधिकरणों का व्यवहार किसानों एवं ग्रामीणों के प्रति संवेदनशील नहीं है तथा उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। इससे गांवों में जनप्रतिनिधियों और प्राधिकरण के अधिकारियों के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है।
चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि यदि समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संगठन व्यापक रणनीति तैयार कर लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और "किसी भी कीमत पर गरीब, मजदूर और किसान का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।"
इस दौरान ग्राम आगाहपुर में कई लोगों ने भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की नीतियों और किसान हितों के संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। संगठन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में जिन लोगों ने संगठन से जुड़कर जिम्मेदारी संभाली, उनमें अमृत सिंह, अरविंद, दीपक चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह, प्रवीन, सुखबीर, नवीन कुमार, आशीष, मोनू, संदीप कुमार, देवराज जाटव, अजय उपाध्याय, योगेश कुमार, राजू नंबरदार और नरेश मीणा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में रविंद्र चौधरी, इंद्रपाल कर्नल, राजकुमार मोनू, हरेंद्र बैसोया, सतीश खारी, अशोक चौहान, जोगेंद्र चपराना, अरुण गौतम, राहुल यादव, प्रमोद प्रजापति, बृजेश बैसोया, सुधीर ठाकुर, सोनू बैसोया, सेलकराम, सुनील बैसोया, महेश बैसोया, महरदीन और दीपक कुमार समेत सैकड़ों किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने एक बार फिर स्पष्ट संदेश दिया कि किसानों के अधिकारों, ग्रामीणों की समस्याओं और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर संगठन पीछे हटने वाला नहीं है तथा जरूरत पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा। आगाहपुर में आयोजित इस बैठक को संगठन के विस्तार और किसान एकजुटता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।।
