रविवार, 14 जून 2026

गोण्डा- राष्ट्रीय छात्र पंचायत के सदाशिव बाजार (इटियाथोक) के क्षेत्रीय इकाई का हुवा गठन

शेयर करें:
गोण्डा- राष्ट्रीय छात्र पंचायत के सदाशिव बाजार (इटियाथोक) के क्षेत्रीय इकाई का गठन आज किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया की राष्ट्रीय छात्र पंचायत शैक्षिक व सामाजिक समस्याओं को लेकर लगातार अपनी आवाज उठाता रहा है। इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व ने यह तय किया कि हम सभी को ब्लॉक स्तर से भी नीचे की इकाइयां बनानी है। इसी को लेकर इटियाथोक विकासखंड के सदाशिव क्षेत्र के इकाई के गठन का कार्यक्रम रखा गया है। इसमे 30 ग्राम सभाएं आएंगे व इन ग्राम सभाओं के अंदर जितने भी छात्र होंगे उनकी समस्याओं को लेकर यहां की क्षेत्रीय टीम आवाज उठाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेगी। चुनाव अधिकारी सतीश मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में उमंग मिश्रा व क्षेत्रीय महामंत्री, मिथुन वर्मा व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, मोहम्मद अफजल क्षेत्रीय मंत्री, सुरेंद्र क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, वृजनंदन वर्मा व क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी, अनुराग मिश्रा आदि लोगों को जिम्मेदारी दी गई। इनके नेतृत्व में राष्ट्रीय छात्र पंचायत हर गांव में हर घर तक पहुंचाने का काम करेगी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष उमंग मिश्रा ने कहा कि संगठन ने हमे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से करूंगा। साथ ही प्रयास करूंगा कि क्षेत्र के शैक्षिक व सामाजिक समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा सकूं और उसका समाधान करवा सकूं। इस अवसर पर संदीप मिश्रा, अमित पाण्डे, शिवा सोनी, सूरज मिश्रा, दिनेश वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।! गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट।।