लखनऊ :
खोए मोबाइल फोन वापस मिले तो 65 लोगों ने कहा-धन्यवाद लखनऊ पुलिस।
पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये मूल्य के खोए मोबाइल बरामद कर किया सुपुर्द।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के दक्षिणी जोन पुलिस ने बुधवार को 65 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस दिये।अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने एक स्वर में कहा— “थैंक्यू लखनऊ पुलिस।”
दक्षिणी जोन पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार की मौजूदगी में बुद्ववार को मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे। बरामद किए गए 65 मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है।
डीसीपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि दक्षिणी जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए सर्विलांस सेल लगातार कार्य कर रही थी। तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए सर्विलांस टीम ने मेहनत करते हुए 65 मोबाइल फोन बरामद किए।जिसके बाद मोबाइल के मालिको को बुलाकर उनके फोन वापस लौटाये गये।मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने फोन मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। ऐसे में जब पुलिस ने उन्हें फोन वापस सौंपे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने लखनऊ पुलिस की कार्यकुशलता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस के इस प्रयास ने उनका विश्वास और मजबूत किया है।मोबाइल स्वामियो ने एक साथ लखनऊ पुलिस का आभार जताते हुये एक साथ लखनऊ पुलिस थैक्यू कहा।
