सुल्तानपुर :
अंतरजनपदीय मोबाइल टावर चोर गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार, करोड़ों के नेटवर्क का खुलासा।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहीं पुलिस अधीक्षक चारु निगम के कुशल नेतृत्व में सुल्तानपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोबाइल टावरों से महंगे उपकरण चोरी कर विभिन्न जनपदों में सक्रिय रहने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न केवल कई वारदातों का खुलासा किया है, बल्कि दूरसंचार सेवाओं को प्रभावित करने वाले एक संगठित अपराध नेटवर्क पर भी बड़ा प्रहार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह मोबाइल टावरों से आरआरयू, बैटरी, केबल एवं अन्य कीमती उपकरण चोरी कर उन्हें कूरियर के माध्यम से दिल्ली भेजता था, जहां चोरी का माल ऊंचे दामों पर बेचा जाता था। गिरोह लंबे समय से विभिन्न जिलों में सक्रिय था और पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गठित टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं सतर्क निगरानी के माध्यम से गिरोह तक पहुंच बनाई। लगातार की गई निगरानी और सटीक रणनीति के परिणामस्वरूप पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल एवं घटना में प्रयुक्त संसाधन बरामद किए।
जानकारों का मानना है कि मोबाइल टावरों से उपकरणों की चोरी केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि संचार व्यवस्था को प्रभावित करने वाला गंभीर अपराध है। ऐसे में इस गिरोह की गिरफ्तारी से न केवल दूरसंचार कंपनियों को राहत मिली है बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी बेहतर नेटवर्क सेवाएं मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
जनपद में पदभार ग्रहण करने के बाद से ही एसपी चारु निगम ने कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में पुलिस लगातार संगठित अपराधियों, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों तथा अन्य आपराधिक गिरोहों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी का परिणाम है कि सुल्तानपुर पुलिस की कार्यशैली की चर्चा अब जनपद के बाहर भी होने लगी है।
स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि एसपी चारु निगम के नेतृत्व में पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।पयागीपुर स्थित बीएसएनएल के स्टोर रूम पर पड़ी थी डकैती, दर्ज हुआ था चोरी में मामला!
पयागीपुर क्षेत्र स्थित बीएसएनएल के स्टोर रूम पर डकैतों ने पहरेदार को बंधक बनाकर लूट लिया था लाखों की बैटरी, वर्षों पूर्व हुए इस कांड में मुकदमा नाटकीय ढंग से चोरी में दर्ज हुआ था।।बताया जाता है कि पुलिस को जब जब इसपर काम करने का ध्यान गया तब तब इंचार्ज का तबादला हो गया।तब से अभी तक करीब आधा दर्जन चौकी इंचार्ज के तबादले हो चुके हैं।
