मऊ :
लगातार दो शैक्षिक सत्रों में छात्र परीक्षा में सम्मिलित न होने पर 15 विद्यालयों की मान्यता स्वतः समाप्त।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद नेबताया कि इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के अधीन निर्मित परिषद विनियमों के अध्याय-7 (परिषद द्वारा संस्थाओं को मान्यता) के विनियम-11(ढ) में निहित प्रावधानों के अनुसार यदि हाईस्कूल नवीन (वनटाइम) अथवा इंटरमीडिएट नवीन वर्ग की मान्यता प्राप्त किसी संस्था से लगातार दो वर्षों तक कोई छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं होता अथवा कक्षाएं संचालित नहीं की जाती हैं, तो उक्त विद्यालय की मान्यता स्वतः समाप्त समझी जाएगी। उक्त प्रावधान के क्रम में शैक्षिक सत्र 2024-25 एवं शैक्षिक सत्र 2025-26 में लगातार कोई छात्र परीक्षा में सम्मिलित न होने अथवा कक्षाओं का संचालन न किए जाने के कारण जनपद मऊ के निम्नलिखित स्ववित्तपोषित विद्यालयों की परिषद प्रदत्त मान्यता स्वतः समाप्त हो गई है श्री राम चन्द्र इंटर कॉलेज, अमारी, मऊ। यदुनन्दन हाई स्कूल, पकड़ी कोल मुस्तफाबाद, मऊ एस.एन.डी.एस.एस.एस. दौलसेपुर, मऊ, जय हनुमान जी आदर्श हाई स्कूल, मिरगढ़ अहिलाद, मऊ, एन.एम.ए. इंटर कॉलेज, फतहपुर तलरातोय, मऊ। श्री जगतनारायण हाई स्कूल, हथिनी, मऊ, डी.बी.एस.एस. उच्च माध्यमिक विद्यालय, इन्दारा, मऊ, बाबू सिपाही सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, मेउरी, मऊ। एस.एन.बी. उच्च माध्यमिक विद्यालय, भगवानपुर, मऊ। एन.पी.सी.एच.एस.वी., परदा, मऊ। आर.के. उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेचुई बेलभद्र, मऊ। टी.के.एस.एस. हाई स्कूल, परसुपुर, मऊ। आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपुर, नगर क्षेत्र, मऊ। रणधीर सिंह स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताजोपुर, मऊ। मेजर रामनवल सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, भरथिया कादीपुर, मऊ। जनपद के अभिभावकों, छात्रों एवं आमजन को सूचित किया जाता है कि उपर्युक्त विद्यालयों की मान्यता परिषद के प्रावधानों के अनुसार स्वतः समाप्त हो चुकी है। अतः प्रवेश एवं शैक्षिक गतिविधियों के संबंध में आवश्यक सावधानी बरतें।
