गुरुवार, 18 जून 2026

सुल्तानपुर : दो दिन से लापता अधेड़ का खेत में मिला शव,हत्या की आशंका।।||Sultanpur: The body of a middle-aged man missing for two days was found in a field; murder suspected.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर : 
दो दिन से लापता अधेड़ का खेत में मिला शव,हत्या की आशंका।।
दो टूक :  सुलतानपुर जनपद के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के पिलखनी गांव में गुरुवार सुबह खेत में एक अधेड़ का अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जुटी भीड़ से शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सभी संभावित बिंदुओं पर जांच शुरु कर दी।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र पिलखनी गांव के बाहर खेत में एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके मे हड़कंप मच गया देखते देखते खेत मे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त कराया। जिसकी पहचान प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र स्थित अरैला गांव निवासी विनय कुमार सिंह (50) पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8:15 बजे पिलखनी गांव के खेत में एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही लम्भुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में शव की पहचान विनय कुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक पिछले दो दिनों से अपने घरवालों के संपर्क में नहीं थे।घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक शौच के लिए गए थे। शव के पास एक पानी की बोतल भी मिली है। हालांकि शव पर कुछ स्पष्ट चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों के मुताबिक विनय कुमार सिंह मंगलवार को घर से चाय पीने के लिए हरदासपुर जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह उनके शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
●क्षेत्राधिकारी लम्भुआ रितिक कपूर ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।