सोमवार, 29 जून 2026

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों को मिले नए प्रभारी!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों को मिले नए प्रभारी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहित के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी आदेश के तहत 13 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए विभिन्न थानों एवं शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, पुलिसिंग में दक्षता बढ़ाने तथा प्रशासनिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से किया गया है।

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक संजय कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना जेवर से हटाकर थाना सूरजपुर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अजय कुमार सिंह को थाना इकोटेक तृतीय से स्थानांतरित कर थाना जेवर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक विनोद कुमार चाहर को थाना सूरजपुर से थाना नॉलेज पार्क का प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक सर्वेश चन्द्र को थाना नॉलेज पार्क से स्थानांतरित कर एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक विध्यांचल तिवारी को एएचटी से साइबर क्राइम थाना भेजा गया है।

अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना इकोटेक तृतीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल को थाना फेस-1 का नया प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पंकज शर्मा को थाना कासना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

थाना सेक्टर-142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन से निरीक्षक संजय कुमार को थाना सेक्टर-142 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान को आईटी सेल, सेंट्रल नोएडा में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईटी सेल, सेंट्रल नोएडा में तैनात निरीक्षक पुष्पराज सिंह को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक आदेश के तहत निरीक्षक उमेश नैथानी को प्रभारी आईजीआरएस सेल की जिम्मेदारी के साथ-साथ मीडिया सेल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से विभिन्न थानों की कार्यप्रणाली में और अधिक मजबूती आएगी तथा अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।।