सोमवार, 8 जून 2026

उन्नाव :डायल 112 पुलिस की तत्परता से छात्रा वक्त रहते पहुंची परीक्षा केंद्र परीक्षा में हुई सम्मिलित।Unnao:Due to the promptness of Dial 112 police, the student reached the examination center on time and appeared for the examination.|

शेयर करें:
उन्नाव :
डायल 112 पुलिस की तत्परता से छात्रा वक्त रहते पहुंची परीक्षा केंद्र परीक्षा में हुई सम्मिलित।
गलती से दूसरे परीक्षा केन्द्र पहुची गई छात्रा।
दो टूक : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान जनपद उन्नाव पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक अभ्यर्थी की समय रहते सहायता की गई, जिससे वह निर्धारित समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकी। दिनांक 08 जून 2026 को पुलिस भर्ती परीक्षा देने हेतु लखनऊ निवासी अभ्यर्थी कु० उमा देवी जनपद उन्नाव पहुंची थीं। उनका परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नवाबगंज निर्धारित था। किंतु जानकारी के अभाव में वह भ्रमवश राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मोती नगर, उन्नाव पहुंच गईं। वहां पहुंचने पर उन्हें ज्ञात हुआ कि उनका वास्तविक परीक्षा केंद्र लगभग 20 किलोमीटर दूर नवाबगंज में स्थित है तथा परीक्षा प्रारम्भ होने में अत्यंत कम समय शेष है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी-9398 पर तैनात हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र यादव एवं कांस्टेबल सौरभ द्वारा तत्काल मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए अभ्यर्थी को पीआरवी वाहन से सुरक्षित एवं शीघ्रता से उसके वास्तविक परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नवाबगंज पहुंचाया गया। पुलिस की त्वरित सहायता के फलस्वरूप अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकी।परीक्षा केंद्र पहुंचने के उपरांत अभ्यर्थी कु० उमा देवी द्वारा उन्नाव पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की समय पर सहायता मिलने से उन्हें एक महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। उक्त सराहनीय कार्य की परीक्षा केंद्र पर उपस्थित अभ्यर्थियों, अभिभावकों एवं आमजन द्वारा भी प्रशंसा की गई तथा इसे जनसेवा एवं “गुड पुलिसिंग” का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया। उन्नाव पुलिस द्वारा प्रदर्शित यह संवेदनशीलता एवं सेवा भाव पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य करता है।

*उन्नाव पुलिस*
*“सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा”*