सोमवार, 8 जून 2026

लखनऊ : मामा ने नाबालिग भांजी को बनाया हवश का शिकार,हुआ गिरफ्तार।||Lucknow: Uncle raped his minor niece and was arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
मामा ने नाबालिग भांजी को बनाया हवश का शिकार,हुआ गिरफ्तार।
पत्नी के विरोध पर पीटाई कर किया अधमरा,पीडिता की सूचना पर पहुची पुलिस,बची अस्मिता।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बन्थरा क्षेत्र में नशे में धुत एक युवक ने अपनी सगी नाबालिग भांजी को हवस का शिकार बनाने की घिनौनी कोशिश की आरोपी की पत्नी ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी पति की पिटाई से महिला बेहोश हो गई तो मौका पाकर घर से भाग गया। परिजनों को जानकारी होने पर महिला को गंभीर हालत में उसे लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
●पीडिता अपने मामा के घर रहने आयी हुई थी।
• पीड़िता की माता की तहरीर पर तत्काल भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
• गठित पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना परनरायनपुर तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
• आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
• घटना के संबंध में साक्ष्य संकलन एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित।
• गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विस्तार : 
थाना बन्थरा इस्पेक्टर राजेश सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडिता की मां के द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री 2-3 दिन पूर्व अपनी ननिहाल लखनऊ के थाना बन्थरा क्षेत्र गॉव मे गई थी। तहरीर के अनुसार सगे भाई (पीडिता के मामा) ओमकार पुत्र राधेश्याम निवासी जनपद लखनऊ द्वारा पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया तथा उसके बाद उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर अपराध कारित किया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बन्थरा पर मु0अ0सं0-167/2026 धारा 115(2)/65(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान प्रभारी निरीक्षक बन्थरा के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 08.06.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर नरायनपुर तिराहा के पास से अभियुक्त ओमकार पुत्र राधेश्याम निवासी जनपद लखनऊ, उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा पहले अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल किया गया तथा उसके बाद अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म कर गंभीर प्रकृति का अपराध कारित किया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
●मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मामा
ओमकार नशे में धुत दरिंदा अपनी भांजी को जबरन कमरे में खींच ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा किशोरी ने शोर मचाया तो उसकी चीख पुकार सुनकर आरोपी की पत्नी कमरे में पहुंची वहां का दृश्य देखकर वह दंग रह गई उसने किशोरी को अपने पति से बचाने की कोशिश की जिस पर आरोपी ने पत्नी की वहीं पर बेरहमी से  पिटाई कर बेहोश कर दिया।बाद में मौका पाकर दरिंदा घर से भाग निकला इसके बाद पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी. सूचना के बाद पहुंची उसकी मां ने पुलिस को मामले से अवगत कराया घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी की पत्नी बेहोशी की हालत में घर में पड़ी मिली।इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे लोक बंधु अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ इलाज चल रहा।
DCP साउथ अमित कुमार आनंद द्वारा दी गई ई-बाईट--