गुरुवार, 4 जून 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 102 पव्वे देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 102 पव्वे देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर-39 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 102 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने सेक्टर-37 बस स्टैंड स्थित पार्क के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान अमन नामक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से उत्तर प्रदेश मार्का के 102 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन पुत्र सतीश निवासी ग्राम छलैरा, सेक्टर-44, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से सप्लाई किया जाना था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।।