गुरुवार, 4 जून 2026

गौतमबुद्धनगर: जेवर-रबूपुरा में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, 35 लोगों पर कार्रवाई!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: जेवर-रबूपुरा में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, 35 लोगों पर कार्रवाई!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जेवर और रबूपुरा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान खुलेआम शराब और अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले 35 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा जनसुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जेवर और रबूपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ऐसे लोगों की पहचान की गई जो सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन कर रहे थे और आसपास के वातावरण को प्रभावित कर रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब या अन्य मादक पदार्थों का सेवन कानून का उल्लंघन है। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर नशा न करने की अपील भी की गई। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौतमबुद्धनगर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।।