बुधवार, 24 जून 2026

मऊ :खनन विभाग ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करते 10 वाहनों से 4.06 लाख रुपये राजस्व किया प्राप्त।||Mau:The Mining Department took strict action against illegal mining and collected revenue of Rs 4.06 lakh from 10 vehicles.||

शेयर करें:
मऊ :
खनन विभाग ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करते 10 वाहनों से 4.06 लाख रुपये राजस्व किया प्राप्त।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :  जनपद मऊ के जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध खनन एवं उपखनिज के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मऊ जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में सख्त रुख अपनाते हुए प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में खनन विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उपखनिज परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन करते पाए गए कुल 10 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई के फलस्वरूप कुल 4.06 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। खनन निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अवैध खनन एवं उपखनिज के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व हितों की सुरक्षा एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु नियमित रूप से जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे ऐसे मामलों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।