सोमवार, 1 जून 2026

गोण्डा- चोरी की घटना का सफल अनावरण़, 10 अदद चोरी के मोबाइल फोन बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना छपिया पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण़ करते हुए 10 अदद चोरी के मोबाइल फोन को बरामद किया और 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 214/26 धारा 303(2) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों अजीत बरूवार पुत्र राम गरीब और मुस्तकीम पुत्र हनीफ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी के 10 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 22.5.2026 को वादी अभिनव गर्ग पुत्र अनिरुद्ध कुमार शुक्ला निवासी ग्राम परसाउदयकर, थाना छपिया द्वारा तहरीर दी गयी कि वह माँ गायत्री रामसुख पाण्डे महाविद्यालय, मसकनवाँ में बीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देने गया था। परीक्षा के दौरान उसकी बाइक महाविद्यालय परिसर स्थित पार्किंग में खड़ी थी, जिसकी डिग्गी में रखा मोबाइल फोन, वॉच, ₹3,000 नकद तथा रेलवे सुरक्षा बल का आश्रित कार्ड अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। वादी द्वारा यह भी बताया गया कि उसी दौरान अन्य परीक्षार्थियों की मोटरसाइकिलों की डिग्गी खोलकर उनके मोबाइल फोन भी चोरी कर लिये गये है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसमे 1.6.2026 को थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अमवा जंगल के पास अभियुक्त अजीत वरुवार पुत्र राम गरीब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 22.5.2026 को उक्त महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा के दौरान छात्रों की मोटरसाइकिलों की डिग्गी से मोबाइल फोन चोरी करने की घटना स्वीकार की। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा बग्गी रोड स्थित एक मोबाइल दुकान पर छापेमारी की गई, जहां से मुस्तकीम पुत्र हनीफ खां निवासी देवरिया अलावल थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। दुकान की तलाशी के दौरान कुल 9 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें से 2 मोबाइल फोन उक्त चोरी की घटना से संबंधित पाए गए तथा 7 अन्य मोबाइल फोन संदिग्ध एवं चोरी के पाए गए। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त अजीत बरुवार पुत्र राम गरीब से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 22.5.2026 को वह अपने साथियों अभिषेक उर्फ वीरु बरुवार एवं सचिन बरुवार के साथ मोटरसाइकिल से गायत्री देवी रामसुख महाविद्यालय, मसकनवा गया था, जहाँ परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर में खड़ी छात्रों की मोटरसाइकिलों की डिग्गी खोलकर तीनों ने कुल 14 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे तथा चोरी के बाद अमवा जंगल की तरफ से फरार हो गए थे। अभियुक्त ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोनों में से कुछ मोबाइल उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बग्गी रोड स्थित मोबाइल दुकानदार मुस्तकीम को बेच दिए थे। उसने यह भी बताया कि पूर्व में भी चोरी के मोबाइल फोन मुस्तकीम को ही बेचे जाते रहे हैं, जो उन्हें खरीदकर अन्य व्यक्तियों को बेच देता है। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा मुस्तकीम की दुकान की तलाशी ली गई, जहाँ से चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान मुस्तकीम पुत्र हनीफ खां ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल फोन अजीत वरुवार एवं उसके साथियों द्वारा उसे बेचने के लिए दिए गए थे, जिसके बदले उसने उन्हें धनराशि दी थी। 
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. अजीत वरुवार पुत्र राम गरीब नि0ग्राम मतवरिया थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
02. मुस्तकीम पुत्र हनीफ खां निवासी देवरिया अलावल धानेपुर जनपद गोण्डा।
अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 214/26 धारा 303(2)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना छपिया जनपद गोण्डा।