सुल्तानपुर :
एक्सप्रेसवे पर चोरी की वारदात करने वाले चार गिरफ्तार, जेल।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के कोतवाली जयसिंहपुर पुलिस ने बड़े वाहनों से महंगे सामान की चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो, दो फर्जी नंबर प्लेट, एक अवैध तमंचा ,एक जिंदा कारतूस,नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है। न्यायालय ने आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विस्तार :
मिली जानकारी जयसिंहपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक सुबोध त्यागी,दिनेश चंद्र, प्रेमनारायन राजपूत,हेडकांस्टेबल अमित सिंह,कांस्टेबल कृष्ण कुमार चौरसिया और अयोध्या शाह रविवार रात को क्षेत्र में गस्त पर थे। रात करीब सवा बारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि बिरईपुर पुलिया के पास स्कॉर्पियो में बैठे लोग चोरी की योजना बना रहे है। जिसके बाद मौके पर पहुँचकर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुआ। वहीं वाहन पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई। आरोपितों की पहचान शिवनाथ पुत्र स्व. रामसमुझ निवासी ग्राम कटघर थाना खजनी जनपद गोरखपुर,शिवम पुत्र गोवर्धन निवासी कटघर थाना खजनी, सत्यम पुत्र गोवर्धन निवासी कटघर थाना खजनी और नवनीत यादव पुत्र रामरतन निवासी ग्राम छटाई थाना खजनी जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। आरोपितों के पास पुलिस ने एक अवैध असलहा,एक कारतूस,1920 रुपया और एक मोबाईल और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद हुआ है। आरोपित एक्सप्रेस वे पर खड़े बड़े वाहनों को निशाना बनाते थे। जब चालक वाहन खड़ा कर सो जाते थे तो आरोपित पीछे से वाहन का माल निकालकर अपनी स्कॉर्पियो में रखकर फरार हो जाते थे। गिरोह लंबे समय से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। शिवनाथ और नवनीत के ऊपर पूर्व में गोरखपुर जनपद में कई मुकदमे दर्ज है। जयसिंहपुर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
