सुल्तानपुर :
हाईवे किनारे मिले मृत-घायल गोवंश, तस्करी की आशंका से हड़कंप।।
SOG की 4 टीमें गठित, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस : एएसपी।।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माधवपुर के बाहर अकबरपुर-सुलतानपुर स्टेट हाईवे के बगल निर्जन रास्ते पर रविवार सुबह 7 बजे कई मृत व जीवित गोवंश पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रथम दृष्टया आशंका है कि मृत गोवंशों को किसी वाहन से लाकर यहां डंप किया गया है। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि घटना ट्रांजिट के दौरान हुई या बीमार होने पर अपराधी इन्हें फेंककर भाग गए।
विस्तार :
अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने बताया कि सभी जीवित गोवंशों का उपचार कराया जा रहा है, वहीं मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम करवाकर सम्मानपूर्वक निस्तारण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आसपास के CCTV फुटेज सर्विलांस टीम खंगाल रही है। घटना के खुलासे के लिए *SOG की 4 टीमें* व जयसिंहपुर सर्किल का पूरा फोर्स लगाया गया है। वाहन व अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
एएसपी ने दो टूक कहा कि _"किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। घटना को वर्कआउट कर गंभीरतम धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
