सुल्तानपुर :
आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ पर.भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
दो टूक : संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार द्वारा भाव विभोर कर देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया सुन्दर प्रस्तुतीकरण।
विस्तार :
सुलतानपुर जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में सोमवार को भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत प्रातः 9:00 बजे भाजपा,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल भाजपा नगर उपाध्यक्ष मंजू तिवारी सहित कई अन्य महिलाओं द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम स्थल पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार से शिव मन्दिर, सीता कुण्ड घाट तक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।
भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि मा0 सदस्य विधान परिषद श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0),डीसी NRLM के.डी गोस्वामी ,नगर अध्यक्ष भाजपा, नगर उपाध्यक्ष भाजपा, महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा, जिलाध्यक्ष अपना दल राकेश वर्मा , सहित अन्य जनसामान्य की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा मा0 विधान परिषद सदस्य का व जिला पर्यटन/सूचना अधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी महोदय का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कृषि विभाग से श्री तारकेश्वर जी द्वारा मंच का संचालन किया गया। इस अवसर पर एल0ई0डी0 डिप्ले माध्यम से वाराणसी में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम तथा सोमनाथ मंदिर परिसर प्रभास पाटन, गुजरात से मा0 प्रधानमंत्री जी का ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण व सम्बोधन मा0 अतिथिगण व जनसामान्य द्वारा देखा व सुना गया।
इस अवसर पर संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार राहुल पाण्डेय द्वारा भाव विभोर कर देने वाले शिवतान्डव, भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का सुन्दर प्रस्तुतीकरण किया गया। सभागार में उपस्थित सभी अतिथिगणों व जनसामान्य को प्रसाद वितरण किया गया तथा मुख्य अतिथि महोदय की अनुमति से सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
