गुरुवार, 7 मई 2026

लखनऊ : STF ने अफीम की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लाखो की अफीम किया बरामद।||Lucknow: STF arrested three opium smugglers and recovered opium worth lakhs.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
STF ने अफीम की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लाखो की अफीम किया बरामद।
दो टूक : उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन तस्करों को 1.428 कि0ग्रा0 अवैध अफीम (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 08.50 लाख रूपये) के साथ गिरफ्तार कर थाना सुभाष नगर बरेली मे दाखिल कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विस्तार
विगत काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सम्बन्ध में सूचनायें प्राप्त हो रहीं थीं। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न टीमों व इकाइयों को अभिसूचना संकलन व कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में श्री दीपक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० मुख्यालय, लखनऊ के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

दिनांक 06-05-2026 को उ०नि० हरीश सिंह चौहान के नेतृत्व में, मु०आ० कृष्ण कांत शुक्ला, मु०आ० सुनील यादव, आ० राम सिंह यादव द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को अन्धी पुलिया के पास से, थानाक्षेत्र सुभाश नगर, जनपद बरेली, क्षेत्रान्तर्गत मय 1.428 कि०ग्रा० अफीम के गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुयी।

पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग बरेली के निवासी हैं। पिछले काफी समय से हम लोग आपस में मिलकर अवैध रूप से अफीम खरीदने और बेचने का कार्य कर रहे हैं। हम लोग विभिन्न स्थानों से अफीम खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखण्ड, पंजाब तथा हरियाणा आदि राज्यों में सप्लाई करते हैं। इस कार्य में हम लोग आपस में मिलकर परिवहन एवं बिक्री की व्यवस्था करते हैं तथा उससे होने वाले लाभ को आपस में बांट लेते हैं। जिस व्यक्ति को अफीम दी जानी होती है, उसके बारे में हमें पहले से पूरी जानकारी नहीं होती। हम लोग पंजाब के लुधियाना शहर में स्थित

सिंदाल चौक के पास पहुँचकर इन्तजार करते हैं जहाँ संबंधित व्यक्ति स्वयं हम लोगों के पास आकर संपर्क करता था तथा 6-7 लाख प्रति कि०ग्रा० के हिसाब से पैसा देकर, माल लेकर चला जाता था। हम लोग उससे सीमित संपर्क रखते थे और पहचान एवं लेन-देन गुप्त तरीके से किया जाता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सुभाष नगर, बरेली पर मु०अ0सं-289/2026 धारा 8/18/60 एन०डी०पी०एस० अधि० का अभियोग पंजीकृत कराया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना सुभाष नगर, बरेली द्वारा की जायेगी।